फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया

Tue, 02 Apr 2024 03:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 03:24 PM IST
खास बातें

JP Nadda MP Visit Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का प्रदेश में आना शुरू हो गया है। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live JP Nadda Jabalpur Shahdol Visit BJP Rally Public Meeting News in Hindi
बुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:09 PM, 02-Apr-2024
कमलनाथ बोले-आपके काम करना मेरी जिम्मेदारी 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पांढुर्ना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अंतिम सांस तक आपकी सेवा करूंगा। मेरा पूरा जीवन आपके लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो भाजपा मेरे ऊपर आरोप लगाती थी कि मैं सबसे ज्यादा काम छिंदवाड़ा के लिए करता हूं। मैं उनसे कहता था कि अगर मैं अपने जिले के लिए काम नहीं कर सकता तो दूसरे जिलों के लिए कैसे करूंगा। किसान कर्ज माफी में मैंने पहली किस्त में पांढुर्ना में 80000 किसानों का कर्ज माफ किया। आपके काम करना मेरी जिम्मेदारी है। पिछले 20 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन, क्या आपका कोई काम रुका। भाजपा वाले आपसे बहुत सी बातें करेंगे। लेकिन, मैं जानता हूं कि काम कैसे कराया जाता है। आपका कोई काम नहीं रुकेगा। मेरा पूरा जीवन आपके लिए समर्पित है।
02:31 PM, 02-Apr-2024
सपा प्रत्याशी चार को करेंगी नामांकन
खजुराहो लोकसभा का चुनाव बुंदेलखंड की बेटी और बाहरी चंबल मुरैना के प्रत्याशी के बीच है, India और NDA के बीच है। सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA के अधिकार के लिए नारा दिया है, जिसमें पिछड़ा, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को सम्मान, अधिकार देने और मुख्यधारा में आगे लाने की बात है।  

मीरा दीपनारायण यादव 4 अप्रैल को अपना नामंकन पन्ना निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भरेंगी, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक दीपनारायण यादव समेत इंडिया गठबंधन के मप्र के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
02:15 PM, 02-Apr-2024
बेटी के लापता होन के बाद पिता ने लगाई फांसी, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
रतलाम जिले में बेटी के लापता होने के बाद एक पिता के फांसी लगाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स कर लिखा- रतलाम जिले में एक शख्स ने बेटी के लापता होने के बाद फांसी लगा ली। उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। नाराज परिजन ने शव साढ़े सात घंटे तक फंदे से उतारने नहीं दिया। पुलिस की काफी समझाइश के बाद रात 12.10 बजे शव नीचे उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामगोपाल (40) ने पेड़ से फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। परिजन का आरोप है कि 6 मार्च को उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई थी, 8 मार्च को इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों की तलाश नहीं की। पुलिस के इस रवैए से आहत होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। यह एक अकेली घटना ही पूरी सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए पर्याप्त है। विशेष रूप से तब जब खुद को संवेदनशील बताने वाले मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं। सरकार क्या इस घटना पर पीड़ित परिवार से माफी मांगेगी? क्या गृहमंत्री के रूप में प्रदेश के मुखिया इस 'सरकारी हत्या' की जिम्मेदारी लेंगे? क्या परिजनों की मांग पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होगी?
01:58 PM, 02-Apr-2024
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कुछ देर में शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि जेपी नड्डा दो दिन के प्रवास पर मप्र आए हैं। करीब एक घंटें पहले उन्होंने जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया था।

12:56 PM, 02-Apr-2024
ये लोग कहते थे मोदी टीका मत लगवाओ
जेपी नड्डा ने कहा कि कोराना काल में यह लोग कहते थे कि मोदी टीका है, मत लगवाओ और फिर खुद लगवाकर आ जाते थे। वैक्सीन को लेकर इन्होंने लोगों को गुमराह किया और पीएम मोदी ने 100 देशों वैक्सीन पहुंचाई। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस वाले बेरोगारी और महंगाई चिल्ला रहे हें। लेकिन, मैं कहता हूं कि वे लोग जरूर बेरोजगार हो गए हैं।  

12:43 PM, 02-Apr-2024
पीएम मोदी ने कहा- जान है तो जहान है
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश की राजनीति की संस्कृति में परिवर्तन आया है। पहले जातिवाद को आधार मानकर राजनीतिक करने का तरीका था,  परिवारवाद था। एक ही परिवार के लोग आगे बढ़ते जा रहे थे और बाकी सब ताली बजाओ। पीएम मोदी ने तुष्टिकरण, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीतिक को खत्म किया है। उनकी (कांग्रेस) राजनीति पॉलिटिक्स ऑफ डिवीजन की थी, लेकिन हमारी सबको साथ लेकर चलने की है। नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया असमंजस में थी। लॉकडाउन लगाए न लगाएं, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि जान है तो जहान है। उन्होंने लॉकडाउन लगाकर देश को कोरोना से लड़ने के लिए तैयार किया। जनवरी 2020 में कोरोना का पहला केस आया और नौ महीने के अंदर दो-दो वैक्सीन देश में तैयार हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 02-Apr-2024
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंच गए हैं। वे मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति ने हमें ऐसी मानसिकता में पहुंचा दिया था कि ऐसा लगने लगा कि अब कुछ भी बदलने वाला नहीं है। हमारे मन में बैठ गया था कि अब बदलाव नामुमकिन है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इस मानसिकता को बदल दिया है। अब हमारे मन में आ गया है कि सब बदल सकता है और हम इसे बदलेंगे।

11:15 AM, 02-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया

MP Lok Sabha Chunav Live: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी शोर बढ़ना शुरू हो गया है। पार्टी और उसके उम्मीदवार को जीत दिलाने लिए राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरे प्रदेश में शुरू हो गए हैं। इसी क्रम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे आज जबलपुर और शहडोल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, बैठक करेंगे और सभा भी संबोधित करेंगे।    

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को छिंदवाड़ा से रीवा पहुंचेंगे। रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे  जबलपुर पहुंचे। सीएम यादव दोपहर 2 बजे शहडोल के गांधी चौक में आयोजित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में शामिल होंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद जबलपुर में शाम 6 बजे शहीद स्मारक में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय रानीताल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। सीएम यादव जबलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed