फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Budget 2025: सिंहस्थ के लिए 2000 करोड़, जानें लाडली बहनों के लिए क्या

Wed, 12 Mar 2025 05:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Mar 2025 05:16 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Budget Live Updates: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट विधानसभा में पेश किया। यह बजट चार लाख करोड़ से अधिक का है। जिसमें, किसान, युवा, लाडली बहनों समेत अन्य क्षेत्र में कई बड़े एलान किए गए हैं।  

विज्ञापन
MP Vidhan Sabha Budget 2025 Live Madhya Pradesh Finance Minister Jagdish Devda Present News in Hindi
मप्र विधानसभा का बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:17 PM, 12-Mar-2025

 बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए पेश किए बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। सरकार ने कोई टैक्स नहीं लगाया है। वहीं, गरीबों को सरकार की योजनाओं का पैकेज देने की घोषणा की है।
पूरी खबर पढ़ें-MP Budget: कोई नया टैक्स नहीं, गरीबों को कई सौगातें और उद्योगों को 30000 करोड़ का इंसेंटिव; बजट की बड़ी बातें

02:44 PM, 12-Mar-2025

लाडली बहनें अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगी
महिलाओं के मोहन सरकार का ये बजट काफी खास रहा। जिसमें लाडली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ने का फैसला लिया गया है
पढ़ें पूरी खबर-लाडली बहनों को मिलेगा अटल पेंशन योजना का लाभ, बैगा-भारिया महिलाओं को पोषण मदद; जानें क्या खास

विज्ञापन
02:41 PM, 12-Mar-2025

सड़कों और पुलों के विकास पर जोर
मध्यप्रदेश बजट 2025 के लिए सरकार ने सड़कों और पुलों के विकास पर खासा जोर दिया है। मोहन सरकार ने इसी साल के अंत तक 3500 किलोमीटर की नई सड़कें और 70 पुल बनाने का लक्ष्य रखा है।
पढ़ें पूरी खबर-3500 किलोमीटर की नई सड़कें, 70 पुल बनाने का लक्ष्य; इस साल मप्र को मिलेंगे ये तोहफे; जानें

02:39 PM, 12-Mar-2025

बजट सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम
मध्यप्रदेश बजट 2025 सरकार की औद्योगीकरण, निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का ध्यान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और नई तकनीकों के विकास पर है। 
पढ़ें पूरी खबर- ड्रोन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए नई नीति की तैयारी, औद्योगीकरण पर विशेष ध्यान; जानें

02:36 PM, 12-Mar-2025

कमलनाथ ने बजट को निराशाजनक बताया 
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रस्तुत बजट को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे निराशाजनक और वादाखिलाफी से भरा बताया। 
पढ़ें पूरी खबर-कोई कहे 'वादाखिलाफी' तो किसी के लिए 'विश्वास', जानें बजट पर सीएम और पूर्व सीएम की क्या है राय

02:34 PM, 12-Mar-2025
जनजातीय वर्ग के विकास और शिक्षा पर विशेष जोर
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए जनजातीय वर्ग के विकास और शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। भाषण में ये घोषणा की गई है कि प्रदेश के जनजातीय बहुल इलाकों में सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। 
पूरी खबर पढ़ें- सीएम राइज स्कूल योजना को विस्तार, तकनीकी शिक्षा व अनुसंधान पर भी रहा फोकस; जानें बड़े एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
01:19 PM, 12-Mar-2025
हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट-सीएम मोहन यादव
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने भी विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन रखा है, प्रदेश का यह बजट उस संकल्प को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
12:53 PM, 12-Mar-2025
ओंकारेश्वर लोक का होगा निर्माण
उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओंकारेश्वर लोक का भी निर्माण किया जाएगा। भगवान कृष्ण के स्थानों पर कृष्ण पाथेय योजना के तहत 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की भी घोषणा की गई है। गीता भवन में पुस्तकालय और सभागार भी बनाए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिंहस्थ 2028 के लिए  2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से सुनियोजित सुविधाओं का विकास होगा। नगरीय अधोरंचना विकास के  18700 करोड़ रुपए खर्च होंगे जो पिछले साल से  2000 हजार करोड ज्यादा है। विरिष्ठ नागरिकों तीर्थ यात्रा कराने के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
12:35 PM, 12-Mar-2025
बजट की घोषणाएं
  • जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए इस साल 17 हजार 133 करोड़ खर्च होंगे।
  • मुरैना में प्रथम सोलर पावर स्टोरेज सेंटर बनेगा। सौलर ऊर्जा पर 19 हजार करोड़ खर्च होंगे।
  • 1700 करोड़ रुपए से सुधरेंगी प्रदेश के शहरों की सड़कें। 
  • सिंहस्थ 2028 के लिए बजट में दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से सुनियोजित सुविधाओं का विकास होगा। 
  • नगरीय अधोरंचना विकास में 18700 करोड़ रुपए खर्च होंगे जो पिछले साल से 2000 हजार करोड़ ज्यादा हैं।
  • मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना का एलान। 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • सीएम केयर योजना के तहत कैंसर चिकित्सा के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। 
  • सीएम केयर योजना के तहत कैंसर चिकित्सा के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। 
  • गंभीर रोगियों को पीएम श्री एंबुलेंस सेवा का लाभ दिया जाएगा।
  • प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मौजूद खेल मैदानों का उपयोग हेलीपेड के रूप में किया जा सकेगा। 
12:29 PM, 12-Mar-2025
मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की घोषणा
पांच साल में एक लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 500 रेलवे ब्रिज भी बनाए जाएंगे। 2025-26 में 3500 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की घोषणा की गई। इसका बजट 100 करोड़ रुपए रखा गया है। क्षतिग्रस्त पुल निर्माण योजना शुररू होगी, इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed