फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   husband and paternal grandfather-in-law arrest in murder of pregnant woman in Burj Littan village Ludhiana

गर्भवती की हत्या: नशे के आदी पति ने ली जान, शव ठिकाने लगाने के लिए काफी भटका; अब दादा के साथ गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 08:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Thu, 10 Sep 2026 08:56 AM IST
सार

हरप्रीत की हत्या उसकी शादी की पहली सालगिरह से कुछ दिन पहले हुई। वह चार महीने की गर्भवती थी। गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।

विज्ञापन
husband and paternal grandfather-in-law arrest in murder of pregnant woman in Burj Littan village Ludhiana
हरप्रीत कौर - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के बुर्ज लिट्टां गांव में चार महीने की गर्भवती हरप्रीत कौर (23) की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति और दादा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को हरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम लुधियाना के सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हरप्रीत के पति जसप्रीत सिंह जस्सा और दादा ससुर नगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि ससुर जगदीप सिंह की तलाश जारी है। हरप्रीत की हत्या उसकी शादी की पहली सालगिरह से कुछ दिन पहले हुई। वह चार महीने की गर्भवती थी। गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। हरप्रीत के चाचा दर्शन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जसप्रीत सिंह जस्सा, जगदीप सिंह और नगिंदर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्शन सिंह के अनुसार, हरप्रीत जसप्रीत की चिट्टे की लत से परेशान थी। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जसप्रीत उसे चिट्टा छोड़ने का भरोसा देकर वापस ले आया। मंगलवार तड़के हरप्रीत का शव बिस्तर पर चादर से ढका मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोपियों ने हरप्रीत की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। वे बाइक पर शव लेकर घूमते रहे लेकिन घबराकर उसे वापस घर ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सा ने दोबारा शव को दोस्त के घर ले जाकर कार में ठिकाने लगाने का प्रयास किया पर तेल खत्म होने से शव वापस घर ले आया गया। पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने की मांग की है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपी जगदीप सिंह की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed