MP Election 2023 Live: नामांकन का आज आखिरी दिन, सीएम शिवराज ने भरा पर्चा, पत्नी साधना दिखीं साथ
{"_id":"653f295a48e2efc864041893","slug":"mp-election-2023-live-update-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-congress-bjp-candidate-list-2023-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 Live: नामांकन का आज आखिरी दिन, सीएम शिवराज ने भरा पर्चा, पत्नी साधना दिखीं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 Oct 2023 02:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:59 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Election 2023 Nomination Today Live Update: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम अवसर है। ऐसे में आज बड़ी संख्या में नामांकन होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:56 PM, 30-Oct-2023
सीएम शिवराज ने भरा पर्चा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर उनकी पत्नी साधना सिंह की मौजूद रहीं। सीएम ने रिटर्निंग ऑफिसर आर एस बघेल के समक्ष नामांकन फॉर्म जमा किया।
02:02 PM, 30-Oct-2023
कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में दिखे नाबालिग
उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल की नामांकन रैली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर मुरली मोरवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि हमें झाबुआ पेटलावद से इस रैली में लाया गया है और रैली में आने के लिए हमें 500-500 रुपये भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
01:05 PM, 30-Oct-2023
सलकनपुर धाम में सीएम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
12:12 PM, 30-Oct-2023
निर्वाचन आयोग पहुंचे भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव चुनाव आयोग पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज (सोमवार) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर एक विशेष सर्कुलर निकाले जाने की मांग उठाई। इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा की ओर से प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मांग रखी। उन्होंने बीजेपी के बैनर पोस्टर हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को गलत बताते हुए इस पर भी अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी वाहन और मकान से पार्टी के झंडे हटाए जाना गलत है। निजी प्रॉपर्टी पर कार्यकर्ता पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में झंडे और बैनर लगा सकते हैं।12:00 PM, 30-Oct-2023
भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में नरोत्तम मिश्रा होंगे शामिल
भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की आज नामांकन रैली होगी। रैली का समापन मानसरोवर काम्प्लेक्स के समक्ष सभा से होगा। रैली और सभा में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल होंगे। इसी तरह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सौंसर और पांढुर्ना, परासिया में केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा उपस्थित होंगे। अमरवाड़ा में भी भाजपा प्रत्याशी नामांकन रैली के जरिए पर्चा दाखिल करेंगे।
10:14 AM, 30-Oct-2023
आज नामांकन का आखिरी दिन
बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह रैली निकालकर आज अपना नामांकन भरेंगे। वहीं, कांग्रेस के बागी और AIMIM के प्रत्याशी नफीश मंशा खान भी रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट के लिए भाजपा की प्रत्याशी मंजू राजेन्द्र दादू भी अपना नामांकन रैली के साथ दाखिल करने पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 AM, 30-Oct-2023
मुख्यमंत्री चौहान परिवार सहित जैत रवाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान आज पर्चा भरेंगे। वे परिवार के साथ जैत रवाना हो गए हैं। जैत में नर्मदा पूजन, हनुमान मंदिर में पूजन और पैतृक घर में कुल देवी देवताओं का पूजन करेंगे, इसके बाद वे सलकनपुर में मां विजयासन की पूजा कर बुधनी पहुंचेंगे। बुधनी में आज नामांकन भरेंगे, नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें और बुधनी विधानसभा की जनता शामिल होंगी।
09:27 AM, 30-Oct-2023
1466 नामांकन पत्र भरे गए
अब तक 1466 नामांकन पत्र भरे गए हैं। निर्धारित समय में चार शासकीय अवकाश होने के चलते इस बार अभ्यार्थियों को पर्चा भरने के लिए छह दिन का ही समय मिल पाया है। गौरतलब है कि प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
09:27 AM, 30-Oct-2023
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। वे परिवार समेत पर्चा भरने जायेंगे। इसके पहले वे दोपहर एक बजे सलकनपुर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने टीवी कलाकार विक्रम मस्ताल को उतारा है।
09:26 AM, 30-Oct-2023