फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: मुरैना में मोदी की सभा, जनता से कहा- कांग्रेस को सजा दो, हर पोलिंग बूथ से सफाया कर दो

Wed, 08 Nov 2023 04:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 04:50 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के गुना, दमोह और मुरैना जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा नीतिश कुमार के विधानसभा में दिए बयान पर तंज कसा।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress BJP Candidates Rally Update
दमोह में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:47 PM, 08-Nov-2023
मुरैना में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी मुरैना में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी योजनाओं के केंद्र में गरीबों का होना बताया साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। सभी योजनाओं के लाभार्थी गरीब-आदिवासी ही हैं। मोदी आपके दिल में है, मोदी के दिल में आप हैं। इसलिए मोदी ने तय किया है, दिसंबर में योजना समाप्त नहीं करूंगा. पांच साल आगे बढ़ाऊंगा। मुफ्त राशन आपको मिलता रहेगा। आपकी चिंता करने के लिए दिल्ली में आपका भाई, आपका बेटा बैठा है। मुफ्त राशन की योजना से दलित-ओबीसी, आदिवासियों को फायदा हो रहा है। मुझे बताइये कि गरीबों को मुफ्त राशन देने का निर्णय सही है या नहीं। आप कहते हैं तो करना चाहिए, कांग्रेस वालों ने मेरे खिलाफ इलेक्शन कमीशन में चिट्ठी दी है। वो कहते हैं मोदी ऐसा नहीं कर सकता। गरीबों को राशन नहीं दे सकता है। भाइयों-बहनों जो आपका राशन छीनने का षडयंत्र करते हैं, ऐसी कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए न, तो इस चुनाव में सजा दीजिए, हर पोलिंग बूथ से उसे साफ कर दीजिए। 
 
02:30 PM, 08-Nov-2023
बिना नाम लिए नीतिश पर मोदी ने कसा तंज
दमोह के बाद पीएम मोदी गुना जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतिश कुमार का नाम लिए बिना उनके विधानसभा में दिए बयान पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी एलांयस के बहुत बड़े नेता ने विधानसभा में ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। कोई शर्म नहीं है उनको। इंडी एलायंस का एक भी नेता एक भी शब्द कहने के लिए तैयार नहीं हुआ। माताओं-बहनों के लिए ऐसी सोच रखते हैं। कैसी दुर्भाग्य आया है देश का। कितना नीचे गिरोगे, दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हैं। मैं माताओं बहनों के सम्मान के लिए जो हो सकेगा उससे पीछे नहीं हटूंगा। 


पीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं को घर का मालिक बनाया है। हमने चार करोड़ लोगों को पक्के घर दिए हैं। हम वो लोग हैं जितनी भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं उतनी ही भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। हमने गुना के 22 हजार लोगों को पक्के घर दिए हैं। लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना से हम बहनों बेटियों को सशक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
01:40 PM, 08-Nov-2023
प्रियंका गांधी आज इंदौर के सांवेर के दौरे पर हैं। वे सांवेर में जनसभा को संबोधित कर रही हैं।

12:13 PM, 08-Nov-2023
कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी: मोदी
नोटबंदी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे उनकी नींद उड़ गई थी। मुझे भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस मुझे सौ-सौ गालियां देते हैं। जो मुझे गालियां देते हैं, ये सारे लोग किसी न किसी घोटाले में फंसे हुए हैं। लेकिन ये लोग चाहे कितनी भी गालियां दे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।

इसी साल मध्यप्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये लोगों को भेजे हैं, क्योंकि यहां कोई पंजा सरकार में नहीं है। अगर कांग्रेस यहां गलती से भी आ गई तो यहां 85 फीसदी कमीशन तय है। कांग्रेस फिर से एमपी को बीमारू राज्य बना देगी। युवाओं को कांग्रेस से सावधान रहना है। भाजपा का लक्ष्य गरीब का विकास है। कांग्रेस को लोगों ने 60 साल मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने बुंदेलखंड को सिर्फ सूखा दिया। कांग्रेस को जहां मौका मिला वहां उसने किया क्या है। छत्तीसगढ़ में सट्टा और राजस्थान में लाल डायरी है। कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी। ये लोग झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे हैं। ये कहते हैं किसानों का कर्ज माफ करने का लेकिन किसान वर्षों तक किसानों को ठगती रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक चुनने के लिए नहीं है, ये मध्यप्रदेश के विकास के लिए है। हमें एमपी को देश के टॉप 5 औद्योगिक राज्यों में पहुंचाना है। 
11:51 AM, 08-Nov-2023
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
दमोह पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित
पीएम मोदी आज दमोह जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने दमोह के इमलाई गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नियत ठीक नहीं थी। अमीर और अमीर होते गए, गरीब और गरीब होते गए। आज भाजपा के सेवाकाल में गरीबी से बाहर निकल रहा है। पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मेरा तीसरा सेवाकाल शुरू होगा तो मैं भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर रख दूंगा। हमारी गारंटी देश का खजाना खाली करने की नहीं होती।

रिमोट से चल रहे खरगे
पीएम मोदी ने कहा कि आज का समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबी के हक का पैसा छीन लेती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो एक समाज को दूसरे से लड़ाकर कुर्सी कब्जा करने का खेल करती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं हैं। उसके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ जरूरी है। उस समय देश के पीएम रिमोट से चलते थे, अब कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं। वो कुछ कर नहीं पाते। नाम मात्र का कर दिया है उनको। कभी-कभी अध्यक्ष खुद के मूड में आ जाते हैं। कल उन्होंने पांडवों को याद किया था। जब रिमोट चलता है तब वो सनातन को गाली देते हैं। जब रिमोट बंद हो जाता है, तब पांडवों को याद करते हैं। मुझे गर्व है हम पांडवों की राह पर चल रहे हैं।  
09:22 AM, 08-Nov-2023
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आज पहली बार चंबल के दौरे पर रहेंगे मोदी
आज (8 नवंबर) मुरैना में पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा होने जा रही है। यह सभा शहर में 5वीं बटालियन पुलिस परेड ग्राउंड में होगी।यहां पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। सुरक्षा के लिए एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। जवानों का नेतृत्व करने के लिए एएसपी, एसपी और एडीजीपी रैंक के अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। पीएम की सुरक्षा के लिए यहां दो दिन पहले ही एनएसजी की टीम मुरैना आ चुकी है। एनएसजी के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा चुके हैं। बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। मुरैना शहर की ओर आने-जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 08-Nov-2023

MP Election 2023 Live: मुरैना में मोदी की सभा, जनता से कहा- कांग्रेस को सजा दो, हर पोलिंग बूथ से सफाया कर दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दमोह विधानसभा के इमलाई गांव आएंगे। यहां पर करीब 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। हेलीकाप्टर उतरने के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वे बुधवार को सुबह 11 बजे आएंगे। उनके आगमन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। आसपास का एरिया नो फ्लाईजोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed