फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pigeons roost on ISBT roof; passengers below face trouble.

Una News: आईएसबीटी की छत पर कबूतरों का डेरा, नीचे यात्री परेशान

Wed, 23 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pigeons roost on ISBT roof; passengers below face trouble.
आईएसबीटी ऊना में यात्रियों ठीक ऊपर सीवरेज की पाइपों पर बैठे कबूतर। संवाद
आईएसबीटी की सीटों पर गिर रही बीट, सफाई के बाद फिर लौट रही गंदगी
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट
पाइपों पर जाली लगाने की मांग, प्रबंधन ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आईएसबीटी ऊना की चमक-दमक के बीच यात्रियों के बैठने की जगह पर कबूतरों की गंदगी परेशानी का कारण बनी हुई है। सीटों के ठीक ऊपर छत और बीम पर कबूतरों ने डेरा जमा रखा है। इनके लगातार बैठने से सीटों और फर्श पर बीट गिरती रहती है। कई बार बस का इंतजार कर रहे यात्रियों के ऊपर भी कबूतरों की बीट गिर जाती है।
आईएसबीटी में यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन जिस स्थान पर लोग आराम करने के लिए बैठते हैं, वहीं ऊपर कबूतरों का जमावड़ा लगा रहता है। सफाई के बाद भी कुछ समय में स्थिति दोबारा बिगड़ जाती है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार सफाई करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। छत पर लगे पाइपों के आगे जाली लगाकर कबूतरों को बैठने से रोकना चाहिए।
विज्ञापन


आईएसबीटी ऊना जिले का प्रमुख बस अड्डा है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर गंदगी का होना सीधे तौर पर स्वच्छता और यात्री सुविधा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। छत पर लगे पाइपों को जाली लगा कर बंद करना चाहिए, ताकि कबूतर न बैठ सकें। - जोगिंद्र कुमार, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे में यात्रियों के लिए लगाई गई कुर्सियों के ठीक ऊपर कबूतरों का जमावड़ा लगा रहता है। रात के समय में यह दिक्कत और भी बढ़ जाती है। पाइपों के आगे जाली लगा कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। कई बार तो यात्रियों के ऊपर ही गंदगी गिर जाती है।-सुरेश कुमार, परिचालक निजी बस

काेट
इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को पाइपों के आगे जाली लगाने को कह दिया गया है। -परवेश शर्मा, प्रबंधक एमआरसी ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed