Up Budget : वापस जाओ... के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा पूरा अभिभाषण, कई जगह रुककर जवाब भी दिया
{"_id":"65bc7ca3ad70d296da064a08","slug":"up-vidhanmandal-budget-session-starts-today-2024-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Up Budget : वापस जाओ... के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा पूरा अभिभाषण, कई जगह रुककर जवाब भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 02 Feb 2024 02:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:22 PM IST
खास बातें
UP Budget Session 2024: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। वर्तमान बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। पांच फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में अभिभाषण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:03 PM, 02-Feb-2024
एक छोड़ सभी का टिकट काटने जा रही है भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगा। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बेरोजगारी कम नहीं कर पाई है। किसानों से किए गए उनके सभी वादे अधूरे हैं। भाजपा ने अपने राज में किसानों को सबसे ज्यादा दुखी किया है।
11:57 AM, 02-Feb-2024
सपा के सदस्यों ने किया हंगामा और नारेबाजी
सदन में सपा के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान भाजपा के सदस्य भी शोरगुल करने लगे। हालांकि, राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ती रहीं।
विज्ञापन
11:52 AM, 02-Feb-2024
राज्यपाल बोलीं, रामराज्य स्थापित करने में सफल रही सरकार
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के अंत में कहा कि प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने में सफल रही है।प्रदेश में दो बार हुई इंवेस्टर्स समिट, जी20, विश्वकप 2023 के आयोजन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ है जिसने दुनिया के सामने प्रदेश की एक नई छवि रखी है।
11:47 AM, 02-Feb-2024
प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की हो रही स्थापना
राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। इसके लिए प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।11:39 AM, 02-Feb-2024
राज्यपाल ने हंगामा करने वालों को दिया जवाब
यूपी विधानसभा में अभिभाषण पढ़तीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल के जवाब देने से भाजपा सदस्य भी उत्साहित हो गए और एक स्वर में उनका समर्थन किया।
11:32 AM, 02-Feb-2024
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, सभी विधायकों को बजट सत्र में भाग लेना चाहिए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। ये बजट सत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों को भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी अपने डीएनए को कभी भी बदल नहीं पाई... उसका अराजकता और गुंडई फैलाना अभी भी कायम है...।#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। ये बजट सत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों को भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी अपने DNA को कभी भी बदल… pic.twitter.com/gvhDF70Cz7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 AM, 02-Feb-2024
अयोध्या में जारी विकास परियोजनाएं गिनाईं, विकास को सराहा
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में अयोध्या में चल रही विकास योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से दिव्य व भव्य अयोध्या दुनिया के सामने आ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना हुई है।उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को नई पहचान दी है और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्घालु नगर आ रहे हैं।
11:19 AM, 02-Feb-2024
विपक्ष के हंगामे पर जताई नाराजगी
अभिभाषण के दौरान लगातार हो रहे हंगामे से नाराज होकर राज्यपाल ने कुछ देर के लिए अभिभाषण बंद कर दिया और विपक्ष के सदस्यों की तरफ देखकर कहा कि ... और शोर मचाइए...। इसके बाद अभिभाषण पढ़ना जारी रखना।विपक्ष के सदस्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लगातार सदन में नारेबाजी कर रहे हैं।
11:17 AM, 02-Feb-2024
एमएसएमई के लिए शुरू की एक जिला एक उत्पाद योजना
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधों के नियंत्रण के लिए मजबूत कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई में निरंतरता पर खास ध्यान दिया है जिससे कि प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही प्रदेश पांच हवाईअड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा।
11:09 AM, 02-Feb-2024
नए वर्ष की शुभकामनाओं सहित अभिभाषण पढ़ना शुरू किया
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने अभिभाषण की शुरुआत की। राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारंभ होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा और शोरगुल शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान भी राज्यपाल अभिभाषण पढ़ती रहीं।राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देश में रामराज्य के प्रारंभ का प्रतीक है।
उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की पीठ ठोंकी और कहा कि इससे राज्य को बड़ा लाभ हुआ है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से निवेशक प्रदेश में आने के लिए लालायित हैं।