Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhanteras 2026 dehradun gold and silver rates jewellery demand rises ahead of festival pooja vidhi

देहरादून: धनतेरस पर चमका सराफा बाजार, खरीदारी का उत्साह, बाजारों में रौनक, जानिए सोना-चांदी का भाव

Fri, 06 Nov 2026 02:15 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Nov 2026 02:15 PM IST
सार

धनतेरस पर खरीदारी के लिए देहरादून से मसूरी तक बाजार सजकर तैयार हैं। सोने-चांदी के बढ़े दाम भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं कर पाए हैं। सराफा बाजार में सिक्कों और चांदी की मूर्तियों की मांग है, वहीं बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ी है।

विज्ञापन
Dhanteras 2026 dehradun gold and silver rates jewellery demand rises ahead of festival pooja vidhi
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

विस्तार

धनतेरस पर शुक्रवार को सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोना-चांदी खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सराफा मंडल देहरादून की ओर से जारी 6 नवंबर 2026 की संकेतक दरों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का बिक्री भाव 10 ग्राम के लिए 1,45,900 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,700 रुपये और 14 कैरेट का भाव 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का खुदरा बिक्री भाव 1,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

विज्ञापन

सराफा व्यापारी संदीप रस्तोगी ने बताया कि धनतेरस के लिए लोगों ने पहले से ही कई चीजों की बुकिंग करवा ली है। इस बार खासतौर पर आधे ग्राम के सोने के सिक्कों और चांदी की मूर्तियों की मांग है। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाले चांदी के हाथी, मछली, कछुए और उल्लू की भी लोगों ने बुकिंग कराई है। व्यापारियों के मुताबिक, कीमतें बढ़ने के बावजूद खरीदारी जारी है।

विज्ञापन

वहीं, धनतेरस को देखते हुए बर्तनों के बाजार में भी रौनक है। स्टील व्यापारी रमेश नरेश ने बताया कि इस बार स्टील के बर्तनों की मांग को देखते हुए मुंबई और कोलकाता से प्लेट, कटोरी और गिलास के सेट मंगाए गए हैं। सोने-चांदी के अलावा तांबा, पीतल और स्टील के बर्तनों की भी खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मसूरी के ऐतिहासिक लंढौर बाजार में भी दीपावली की तैयारियां नजर आने लगी हैं। दुकानों को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों, आकर्षक लाइटों, बर्तनों और पूजन सामग्री से सजाया गया है। बाजार में पटाखों, फुलझड़ियों और घरों को सजाने वाले सामान की दुकानें भी तैयार हैं। व्यापारी रवि गोयल, सुरेश नौटियाल और अतुल अग्रवाल को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनका कहना है कि पर्व के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

Trending Videos

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर शुक्रवार, 6 नवंबर को देहरादून में लक्ष्मी-कुबेर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:56 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल शाम 5:27 बजे से रात 8:05 बजे तक है।

देहरादून में सोने-चांदी के भाव

 
सोना / चांदी बिक्री भाव खरीद भाव
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,45,900 ₹1,41,700
22 कैरेट सोना (10 ग्राम 1,30,400 1,26,700
20 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,19,000 1,15,600
18 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,07,700 104,600
14 कैरेट सोना (10 ग्राम 85,000 82,600
चांदी (10 ग्राम) 1,960 1,805
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed