UP Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद सहित सात नेता बने मंत्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ
{"_id":"615053b7d4a210728b5a023c","slug":"up-cm-yogi-adityanath-cabinet-expansion-today-latest-news-update-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद सहित सात नेता बने मंत्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 26 Sep 2021 07:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:04 PM IST
खास बातें
यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट विस्तार हो गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजीव कुमार, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य मंत्री पद की शपथ लेते भाजपा विधायक पलटू राम।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:03 PM, 26-Sep-2021
योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि पलटू राम, संजीव कुमार, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार राज्यमंत्री बने।
सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैबिनेट के विस्तार पर कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।
सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैबिनेट के विस्तार पर कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।
05:57 PM, 26-Sep-2021
शपथ ग्रहण के लिए जितिन प्रसाद सहित सभी नेता राजभवन पहुंच चुके हैं। जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री बनेंगे जबकि छह अन्य राज्यमंत्री बनेंगे।
राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व मंत्री मौजूद हैं।
विज्ञापन
04:51 PM, 26-Sep-2021
शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी
यूपी में सात नेताओं को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजीव कुमार, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।
04:49 PM, 26-Sep-2021
भाजपा ने 350 तो सपा ने किया 400 सीट जीतने का दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है।
04:47 PM, 26-Sep-2021
बूथ मजबूत करने में जुटी पार्टी
भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
04:24 PM, 26-Sep-2021
UP Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद सहित सात नेता बने मंत्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ
बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।