फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News Live: योगी कैबिनेट में शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र सिंह व मनोज पांडेय बने मंत्री

Sun, 10 May 2026 02:11 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 02:11 PM IST
खास बातें

UP Cabinet Expansion Live Updates : कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। देखें, सभी अपडेट

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Cabinet Expansion Live Updates Ministers List Bhupendra Chaudhary Manoj Pandey
राजयपाल ने मनोज पांडेय को दिलाई शपथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:20 PM, 10-May-2026

ओपी राजभर बोले- नए मंत्रियों का स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार पर कहा, "हमारे जिन साथियों ने आज शपथ ली है, निश्चित है कि प्रदेश के विकास और आने वाले चुनाव में उनका बड़ा योगदान होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "बंगाल का चुनाव और बिहार के चुनाव ने संदेश दे दिया है। विपक्ष के लोगों को पता चल गया है। जिस दिन बंगाल चुनाव के नतीजे आ रहे थे उस दिन अखिलेश यादव 4 घंटे तक बेहोश थे। नए मंत्रियों का हम स्वागत करते हैं।"
04:15 PM, 10-May-2026

मंत्री भूपेंद्र चौधरी क्या बोले

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है। मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, मुख्यमंत्री के आदेश का हम पालन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, उनसे इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती। यह संवैधानिक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के तहत ही मंत्रिमंडल का गठन होता है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी की ओर बढ़ रही है।"
विज्ञापन
04:14 PM, 10-May-2026

मनोज कुमार पांडे क्या बोले

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे। हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसपर काम करेंगे।

अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "यह उनका मानसिक असंतुलन है। जब पूरे देश का जनादेश आज भाजपा, राष्ट्र और सनातन के स्तंभ के पक्ष में है तो समाजवादी पार्टी इस तरह के सवाल उठाती है।"
04:13 PM, 10-May-2026

कृष्णा पासवान ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का मैं धन्यवाद करती हूं। मुख्यमंत्री और संगठन के लोग मुझे जो भी दायित्व देंगे उसका मैं निर्वहन करूंगी।
04:11 PM, 10-May-2026

मंत्री बनने के बाद क्या बोले- हंसराज विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा के भाव से हम काम करेंगे, प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अच्छे से अच्छा काम करेंगे।
04:05 PM, 10-May-2026

अब ऐसी है योगी की कैबिनेट

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं। इनके साथ 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं। सरकार में 54 मंत्री हैं तो अधिकतम 60 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। बिना किसी को मंत्रिमंडल से हटाए आठ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 10-May-2026

ऐसा रहा योगी का मंत्रिपरिषद

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिपरिषद का आज विस्तार हुआ है। भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया। छह नए चेहरे शामिल किए गए और है दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
03:56 PM, 10-May-2026

किसको क्या बनाया गया

हंसराज विश्वकर्मा मंत्री
भूपेंद्र चौधरी मंत्री
सोमेंद्र तोमर मंत्री 
कैलाश राजपूत मंत्री
मनोज पांडे मंत्री
सुरेंद्र दिलेर मंत्री
कृष्णा पासवान मंत्री
अजीत पाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
कृष्ण पाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
03:42 PM, 10-May-2026

राज्यपाल ने इन नेताओं को दिलाई मंत्री पद की शपथ

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। यूपी कैबिनेट में छह मंत्री बने, दो का प्रमोशन हुआ है।
03:26 PM, 10-May-2026

‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार को आगे बढ़ाने की पहल

यूपी के कैबिनेट विस्तार पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की एक नेक पहल है। सामाजिक संतुलन बनाए रखने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार को आगे बढ़ाने के लिए – ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जा सके, हमारी सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है… अखिलेश यादव ईवीएम को खत्म करने पर अड़े हुए हैं, और ईवीएम उन्हें और इंडी गठबंधन को खत्म कर रहा है। उनके इन कदमों का नतीजा समाजवादी पार्टी के विनाश के रूप में सामने आएगा… भाजपा 2027 के यूपी चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी, और समाजवादी पार्टी एक बार फिर बुरी तरह से हार जाएगी।”
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed