फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saifai and Bareilly won matches in the football tournament.

Agra News: फुटबाल प्रतियोगिता में सैफई और बरेली ने जीते मैच

Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Saifai and Bareilly won matches in the football tournament.
फुटबाल मैच के दाैरान जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। यह लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई समेत कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने गोरखपुर मंडल को 3-2 से हराया। प्रयागराज और मिर्जापुर के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। बरेली ने अयोध्या को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित किया। झांसी ने मुरादाबाद को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

इसी तरह देवीपाटन ने सहारनपुर को 5-0 से शिकस्त दी। बस्ती ने अलीगढ़ को 5-0 से हराया। वाराणसी और चित्रकूट का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। दिन के एक अन्य मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने कानपुर मंडल को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ ने कानपुर के अजीत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस दौरान आगरा मंडल फुटबाल संघ अध्यक्ष बिल्लू चौहान, नवनीत गौतम, मनोज तिवारी, कौशल किशोर, महेश चंद्रा, अजय कुमार और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed