यूपी बजट सत्र: मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया... सिर्फ बोलते नहीं करके दिखाते हैं
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। पांच फरवरी को बजट पेश करने के बाद राम मंदिर जाने को लेकर भाजपा और सपा में बयानबाजी जारी है। भाजपा ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन कराने का आमंत्रण दिया जिसे सपा नेताओं ने अस्वीकार कर दिया। सत्र से संबंधित सभी अपडेट देखें...
लाइव अपडेट
2017 के पहले युवाओं के सामने था पहचान का संकट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था। वो कहीं जाते थे तो रहने के लिए उन्हें कमरा नहीं मिलता था पर अब ये पहचान का संकट खत्म हो गया है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की छवि में बदलाव किया है। प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। देश ही नहीं दुनिया के नक्शे पर यूपी को पहचान मिल रही है। अयोध्या में विदेशों से पर्यटक आ रहे हैं।
यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए तैयार हैं निवेशक
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की छवि में सबसे बड़ा परिवर्तन कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने से हुआ है। अब यहां निवेशक आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए तैयार हैं।स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मॉडल पर होगा 2025 का महाकुंभ
अयोध्या दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनेगी
अयोध्या में भव्य मंदिर बना, काशी और मथुरा पर भी किया इशारा
मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इसके जरिये भारत के गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अयोध्या का पुराना गौरव वापस लौट आया है। हमें खुशी है कि हमने अपना वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया...। मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के साथ अन्याय हुआ। वहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। मंदिर का मामला तो न्यायालय में था तो क्या वहां सड़क और बिजली नहीं दी जा सकती थी। क्या सरयू के घाटों की सफाई नहीं की जा सकती थी लेकिन अयोध्या को कुत्सित मंशा के कारण अभिशप्त रखा गया।
अखिलेश का भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप, अयोध्या में सरकार के संरक्षण में जमीनों का गोरखधंधा हुआ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि यूपी में अब जितना भ्रष्टाचार है उतना कभी नहीं रहा। अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। ये भ्रष्टाचार सरकार के संरक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो हो गई है।
'सरकार महंगाई को कम करने के लिए क्या कर रही है'
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सरकार से सवाल किया कि सरकार महंगाई को कम करने के लिए क्या कर रही है? महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने के दामों में बढ़त हुई है। लोगों के पास रोजगार हैं नहीं। नौकरियां मिल नहीं रही हैं और सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सपना दिखा रही है।
लोग पुलिस को कॉल करने से डरते हैं कि उनसे वसूली हो जाएगी
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब लोग 112 पर कॉल करने से डरते हैं कि उनसे वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के सबसे तेज रिस्पांस सिस्टम को बर्बाद कर दिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश में लॉ अलग है ऑर्डर अलग है।
'मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज नहीं चल पा रहे हैं'
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। सब कुछ प्राइवेट किया जा रहा है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज मानक के अनुसार नहीं चल रहे हैं। वहां पर नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं।