UP Election Live News: कोई सीधे मंडप से पहुंचा तो किसी ने मेहंदी वाले हाथों पर लगवाई वोट की स्याही, पढ़ें- कैसा रहा पहले चरण का मतदान
{"_id":"62042e9a4f2da84fe71daf98","slug":"up-assembly-election-2022-phase-1-voting-news-live-updates-booth-wise-bjp-sp-bsp-congress-evm-machine-glitch","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Live News: कोई सीधे मंडप से पहुंचा तो किसी ने मेहंदी वाले हाथों पर लगवाई वोट की स्याही, पढ़ें- कैसा रहा पहले चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 10 Feb 2022 04:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:50 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Phase 1 Voting News Live: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। 69.42 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान शामली जिले में हुआ है। यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:53 AM, 10-Feb-2022
जिलेवार मतदान प्रतिशत
मुजफ्फरनगर में 65.34 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली में 69.42 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ में 60.91 फीसदी मतदान हुआ है।
बागपत में 61.35 फीसदी मतदान हुआ है।
गाजियाबाद में 54.77 मतदान हुआ है।
हापुड़ में 60.50 फीसदी मतदान हुआ है।
गौतम बुद्ध नगर में 56.73 फीसदी मतदान हुआ है।
बुलंदशहर में 60.52 मतदान हुआ है।
अलीगढ़ में 60.49 फीसदी मतदान हुआ है।
मथुरा में 63.28 फीसदी मतदान हुआ है।
आगरा में 60.33 फीसदी मतदान हुआ है।
08:42 AM, 10-Feb-2022
कैराना में 75.12 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। 69.42 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान शामली जिले में हुआ है। अगर बात विधानसभा क्षेत्र में हुए सबसे अधिक मतदान की करें तो इसमें कैराना का नाम सबसे ऊपर है।
कैराना में 75.12 फीसदी
थाना भवन में 65.63 फीसदी
शामली में 67.50 फीसदी
विज्ञापन
08:23 AM, 10-Feb-2022
3.87 लाख लीटर शराब की बरामदगी हुई
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की घोषणा से प्रचार अवधि की समाप्ति के दिन तक प्रथम चरण के 11 जनपदों में कुल 12.57 करोड़ रुपये नकद और 3.87 लाख लीटर शराब की बरामदगी हुई है।
08:20 AM, 10-Feb-2022
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया है। कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
07:47 AM, 10-Feb-2022
मथुरा में 62.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
विधानसभा सीट छाता: 64.55
विधानसभा सीट मांट: 65.10
विधानसभा सीट गोवर्धन: 66.75
विधानसभा सीट मथुरा: 57.33
विधानसभा सीट बल्देव: 62.66
07:44 AM, 10-Feb-2022
पहले चरण में आगरा में 60.65 प्रतिशत मतदान हुआ
एत्मादपुर- 68 प्रतिशत
आगरा छावनी- 56 प्रतिशत
आगरा दक्षिण- 57.50 प्रतिशत
आगरा उत्तर- 56.40 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण- 62 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी- 64 प्रतिशत
खेरागढ़- 64.73 प्रतिशत
फतेहाबाद- 59.9 प्रतिशत
बाह- 58.01 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
07:21 AM, 10-Feb-2022
तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को झटका
20 फरवरी को तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले झांसी जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र रेजा ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
06:55 AM, 10-Feb-2022
पहले चरण का मतदान खत्म
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक 57.79 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। हालांकि अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
06:35 AM, 10-Feb-2022
फेलिक्स अस्पताल वोट डालने वालों को दे रहा है फ्री फुल बॉडी चेकअप
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नोएडा स्थित फेलिक्स अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान करने वालों को फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा दी गई है। अस्पताल ने मतदान के बाद नीली श्याही का निशान दिखने पर मतदाताओं का फ्री फुल बॉडी चेकअप किया गया। कोई भी मतदाता उंगली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर अगले एक हफ्ते तक फ्री फुल बॉडी चेकउप का लाभ उठा सकता है।
05:57 AM, 10-Feb-2022
शाम पांच बजे तक पहले चरण की विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली- 61.78 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर- 62.14 प्रतिशत
मेरठ- 58.52 प्रतिशत
बागपत- 61.35 प्रतिशत
गाजियाबाद- 54.77 प्रतिशत
हापुड़- 60.50 प्रतिशत
गौतम बुद्ध नगर- 54.77 प्रतिशत
बुलंदशहर- 60.52 प्रतिशत
अलीगढ़- 57.25 प्रतिशत
मथुरा- 58.51 प्रतिशत
आगरा- 56.61 प्रतिशत