फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samwad 2026 Day 2 Live: 'AI ने चीजें सरल कीं, यहीं बैठे-बैठे कंटेंट बन जाएगा', कंटेंट क्रिएटर आयुष्मान बोले

Tue, 19 May 2026 07:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 19 May 2026 07:40 PM IST
खास बातें

Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि भारत आज 2047 का विकसित भारत बनने के लिए संकल्पित है। मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि नमक बिना सबकुछ अधूरा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवालों को जवाब दिया। सभी हस्तियां अपने-अपने विचार रख रही हैं।

विज्ञापन
Samwad 2026 Day 2 Live Updates Today Guest List Akhilesh Yadav Anupriya Patel, Keshav Prasad Maurya
संवाद के मंच पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 19-May-2026

लाइट-कैमरा-एक्शन की दुनिया कितनी अलग है?

अगु स्टेनली: हर कंटेंट क्रिएटर एक आर्टिस्ट है। शुरुआत में मुझे बहुत नर्वस फील होता था। कैमरा के पीछे सौ-दो सौ लोग होते थे। मैं कैमरा के साथ अकेला वीडियो बनाता था। मगर, धीरे-धीरे आदत हो गई।
06:21 PM, 19-May-2026

अगर बॉलीवुड से ऑफर आए किसी हीरोइन के साथ काम करने की तो कौन होगी वो?

अगु स्टेनली: जो मिल जाए, उसी के साथ काम कर लूंगा। लेकिन मेरी फेवरेट आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा हैं।
विज्ञापन
06:16 PM, 19-May-2026

आपने कंटेंट स्विच कर लिया है। मुंबई रहने लगे हो तो कंटेंट भी बदला है। अब आगे क्या प्लानिंग करेंगे?

अगु स्टेनली: अगर आप ऑथेंटिंक नहीं हो तो दर्शकों से जुड़ नहीं पाओगे। मेरी कोशिश होती है ऑथेंटिंक कंटेंट बनाने की और लोगों से जुड़ने की। मैंने एआई की मदद कभी नहीं ली। मैं आइडिया के लिए मदद लेता हूं।
06:14 PM, 19-May-2026

एआई से डरने वालों के लिए कोई मैसेज?

आयुष्मान पंडिता: आपका एक वीडियो बनाने के लिए भी दो-तीन एआई टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोसेस में इंसान इनवॉल्व है। एआई आपके प्रोसेस को आसान बना देगा और काम जल्दी होगा। एआई को लेकर लोग डर जाते हैं। मैं हर एक को कहता हूं कि अभी हम जो एआई का बूम देख रहे हैं, वह कुछ इंटरनेट के बूम जैसा  है, जब लगा था कि बहुत सारी जॉब चली जाएंगी। नौकरी गईं भी लेकिन, बहुत सारी नई जॉब आई भीं। यह अनिश्चितता का दौर है, जो हर किसी के लिए कंसर्निंग होता है। मगर, दो-तीन साल में सब दिखाई देने लगेगा।
06:13 PM, 19-May-2026

आप अब गाली वाले कंटेंट नहीं बनाते..यह बदलाव कैसै शुरू हुआ?

अगु स्टेनली: गाली अच्छी चीज नहीं है। मैं यूपी में रहा सात साल तो जान गया। कुछ ऑब्जर्वेशन से हुआ और कुछ दोस्तों ने भी सिखाया। अब ये कंटेंट नहीं बनाता।
06:01 PM, 19-May-2026

फ्लाइंग बॉजय; कंटेंट आजकल सबके फोन में हैं। ताऊ और चाचा साथ हैं तो यह प्लान कैसे हुआ?

फ्लाइंग बॉयज: देखिए रिलेटेबल कंटेंट आजकल हर कोई बनाने की कोशिश कर रहा है। हम भी सोच रहे थे कि क्या अलग करें। मैंने एक बार घर में देखा कि मेरे पापा और ताऊ जब बात कर रहे थे तो काफी ऑकवर्ड होकर बात कर रहे थे। हमने बात की, कि इस रिलेशन पर कोई बात नहीं कर रहा। ऐसे ही चाचा-ताऊ की यात्रा शुरू हुई। पहले की पीढ़ी बात करने में काफी असहज होकर बात करते थे, चाचा-ताऊ बात करने में। ऐसे ही ससुर-दमाद और सास-दमाद भी। फिर, हम इस बात पर पहुंचे कि दमाद की ट्रेनिंग निकाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 19-May-2026

इस तरह के कंटेंट हुए जिसमें सूचना देनी थीं, एंटरटेनमेंट नहीं। तो इसमें कितनी दिक्कतें आती हैं पॉपुलैरिटी में?

आयुष्मान: कई लोग नहीं समझ पाते कि एआई के प्रोसेस ने चीजों को बहुत आसान बना दिया है। मेरा एआई अवतार बना हुआ है। टीम रेडी है। चैट जीपीटी से स्क्रिप्ट भी लिखी जा सकती है। मैं यहां स्टेज पर बैठा हूं। बैकस्टेज एआई के जरिए मैं कंटेंट बना चुका होऊंगा। बस आपको पता होना चाहिए।
05:53 PM, 19-May-2026

अगु आप सात साल से भारत में हैं। आपने जिस तरह कंटेंट की दुनिया में जगह बनाई है। अपनी यात्रा के बारे में बताइए?

अगु स्टेनली: मैं यहां पढ़ाई करने सात साल पहले आया। मैंने लखनऊ से बी.फार्मा किया। तीन साल से कंटेंट बना रहा हूं। अब मुंबई शिफ्ट हो गया हूं। वहां अनुराग कश्यप का कॉल आ गया, बंदर फिल्म करने के लिए। उसमें बॉबी देओल लीड रोल में हैं। मजा आ रहा है बहुत इस यात्रा में।
05:52 PM, 19-May-2026

संवाद के मंच पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

संवाद के मंच पर कंटेंट क्रिएटर अगु स्टेनली, आयुष्मान पंडिता, यश और ज्ञान पहुंच गए हैं। इनसे 'कंटेंट-क्रिएटिविटी और क्रेज' पर चर्चा की जा रही है।
05:40 PM, 19-May-2026

एआई खतरा नहीं बल्कि एक अवसर है: सौरभ गुप्ता

इंटेलेमो के संस्थापक सौरभ गुप्ता ने आगे कहा, एआई तो आएगा। हमारे यूथ को आगे बढ़ना है और उस डर से बाहर निकला है कि एआई खतरा नहीं बल्कि एक अवसर है। जिससे कि विकसित देशों के बराबर पहुंच सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed