Prateek Yadav Death News Live: पार्थिव शरीर को सीएम योगी ने दी पुष्पांजलि, हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं अपर्णा यादव
Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लाइव अपडेट
समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा बोले- हाईकोर्ट जांच करे
#WATCH | Lucknow, UP: On Prateek Yadav's death, SP leader Ravidas Mehrotra says, "...We are deeply saddened and hurt by his untimely and sudden demise. Prateek Yadav died before he was brought to the hospital. Doctors at the hospital had declared him dead as soon as they saw him.… pic.twitter.com/yfceCPOI9z
— ANI (@ANI) May 13, 2026
उनकी मौत प्राकृतिक नहीं थी। यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर के अंदर जहर मिला था। इसलिए उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्राकृतिक मौत में पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाता। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। हमने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
डॉक्टरों ने भी बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर नीला पड़ गया था, जो जहर दिए जाने का संकेत देता है। शव को अब उनके आवास पर रखा गया है, जो यह स्पष्ट करता है कि मौत सामान्य नहीं थी। हमने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक और खुलासा हुआ है। उसमें बॉडी पर छह चोट के निशान मिले हैं। कुछ एक हफ्ते पहले तो कुछ एक दिन पहले के बताए जा रहे हैं।सांसद डिंपल यादव ने दी श्रद्धांजलि
सांसद डिंपल यादव ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव की मौत पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डिंपल वहां से रवाना हो गईं।#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: SP MP Dimple Yadav leaves from the residence of BJP leader Aparna Yadav after paying her last respects to Prateek Yadav.
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Aparna Yadav's husband and Samajwadi Party Founder Mulayam Singh Yadav's son, Prateek Yadav, passed away today morning. pic.twitter.com/wy12g3aIsD
पार्थिव शरीर को सीएम योगी ने दी पुष्पांजलि
पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी
प्रतीक के आवास पर अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किए अंतिम दर्शन
पल्मोनरी एम्बोलिज़्म से पीड़ित थे, फेफड़ों में जम जाता था रक्त का थक्का
#WATCH | Lucknow, UP: Dr Ruchita Sharma, Associate Director, Department of Medicine says, "We received news regarding the passing away of Prateek Yadav, and we are deeply saddened by this loss. He was a long-standing patient of ours; I had been treating him for quite some time… pic.twitter.com/Q1LfOghIcp
— ANI (@ANI) May 13, 2026
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हृदय और श्वसन तंत्र फेल होने से हुई मौत
अंतिम दर्शन के लिए पहुंची सुषमा खर्कवाल