फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elderly woman was murdered by having her throat slit with knife in Lucknow

लखनऊ: बुजुर्ग महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, बेटी बोली- झुमकी और पायल गायब हैं; लूट के दौरान हुई हत्या

Fri, 18 Sep 2026 07:56 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 07:56 PM IST
सार

राजधानी में बुजुर्ग महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बेटी ने कहा कि झुमकी और पायल गायब हैं। लूट के दौरान मां की हत्या की गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
elderly woman was murdered by having her throat slit with knife in Lucknow
छिदाना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बंथरा के खुर्रमनगर गांव निवासी छिदाना (65) की बृहस्पतिवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव कमरे में चारपाई पर मिला। घर के दोनों मुख्य दरवाजे बंद थे, जबकि छत का दरवाजा खुला था। घटनास्थल से पुलिस को दो चाकू मिले हैं।

विज्ञापन


बंथरा इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, छिदाना के पति रामशंकर गौतम की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों बेटियों रामजानकी और अर्चना की भी शादी हो चुकी है। छिदाना अकेले रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात 10 बजे तक वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसके बाद वह सोने चली गईं। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव निवासी आशा दूध पहुंचाने आई थीं। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। आशा ने गेट से झांककर देखा तो छिदाना का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। आशा का शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चाकू पुलिस ने कब्जे में लिए

इंस्पेक्टर के मुताबिक, मृतका का गला चाकू से रेता हुआ था। बाएं हाथ में भी चाकू के हमले का घाव था। उनके मुंह और नाक पर भी खून लगा हुआ था। शव से करीब पांच फीट दूर जमीन पर सब्जी काटने वाला चाकू मिला। वहीं, दूसरा चाकू चारपाई पर तकिये के नीचे मिला। दोनों चाकू पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। 


फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने एकत्र किए हैं। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि छिदाना के देवर अमृतलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

छत का दरवाजा खुला था

पुलिस के मुताबिक, छिदाना के घर में दाखिल होने के लिए दो गेट लगे हैं। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस को दोनों गेट बंद मिले। छत की सीढ़ियों पर लगा दरवाजा खुला था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी छत के रास्ते ही घर में आया और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से भाग गया।

बेटी का आरोप- लूट के दौरान की गई हत्या

छिदाना की बड़ी बेटी रामजानकी का आरोप है कि लूट के दौरान मां की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सूचना पर वह घर पहुंचीं तो मां के शरीर से सोने की चेन, झुमकी और पायल गायब थीं। घर में तलाश करने पर भी गहने नहीं मिले। मां घर में अकेली रहती थीं और यह बात गांव में लोगों को पता थी। वहीं, पुलिस ने लूटपाट की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed