फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth Student Dialogue With CM Dhami government was convinced by Gen-z thinking regarding major challenges

युवा विद्यार्थी संवाद: जेन-जी की सोच ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव

Fri, 18 Sep 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 18 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने राज्य की सबसे बड़ी चुनौतियों को लेकर सरकार को नए आइडिया दिए।

विज्ञापन
Youth Student Dialogue With CM Dhami government was convinced by Gen-z thinking regarding major challenges
युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ युवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विकसित उत्तराखंड विजन के लिए जेन-जी सोच की धामी सरकार भी कायल हुई है। युवओं ने उत्तराखंड राज्य की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण, रोजगार, मानव-वन्य जीव संघर्ष, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ कृत्रिम बुद्धिमता(एआई) पर सरकार को नए आइडिया दिए।

विज्ञापन


लैंसडोन के आदित्य भारद्वाज ने प्रदेश में मानव-वन जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश में गुलदार, भालूओं के हमले से घटनाएं हो रही है। गुलदार के भय से स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है। गांवों में लोग खेतों में काम करने से डर रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए, जिससे घटनाएं कम हो सकें।
विज्ञापन


चंपावत की यामिनी ने सुझाव दिया कि वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई चाहिए। पौड़ी की श्रुति रावत ने सरकार को सुझाव दिया कि पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेश के नए पर्यटक व धार्मिक स्थलों को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। रोपवे योजना से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार से कैसे जोड़ा जाएगा। देहरादून के सादुल कपूर ने एआई टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की सरकारी स्कूलों में भी एआई से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने की कोई योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Youth Student Dialogue With CM Dhami government was convinced by Gen-z thinking regarding major challenges

हरिद्वार की लवप्रीत कौर ने कहा, आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या व्यवस्था करेगी। उत्तरकाशी के अनमोल परमार ने सुझाव दिया कि सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए। रुद्रपुर की वैष्णवी ने वरिष्ठ नागरिकों के ज्ञान और अनुभवों को संरक्षित एवं उपयोग में लाने के लिए नॉलेज बैंक की व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री धामी ने संवाद में युवाओं के सवालों का जवाब देने के साथ ही सुझावों पर घोषणा की। सीएम ने कहा, मैंने सोचा नहीं था कि विकसित उत्तराखंड विजन के लिए युवाओं के इतने महत्वपूर्ण सुझाव आएंगे। युवाओं के साथ सरकार निरंतर संवाद जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed