{"_id":"6aad616ee5d1809f750d5bd6","slug":"villagers-stage-protest-demanding-construction-of-cremation-ground-in-fatehpur-sikri-in-agra-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग: धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण, रात में भी जारी; प्रशासन के लिए किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग: धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण, रात में भी जारी; प्रशासन के लिए किया बड़ा एलान
Fri, 18 Sep 2026 09:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:36 PM IST
सार
स्कूल प्रबंध समिति की ओर से श्मशान घाट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग भी की जा चुकी है, जबकि स्थानीय लोग पारंपरिक स्थल पर ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रात में धरने पर ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के सीकरी दो हिस्सा वार्ड के लाल दरवाजा के सामने स्थित पारंपरिक श्मशान घाट पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार शाम सैकड़ों ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। लोगों ने श्मशान घाट पर टेंट लगाकर रात में भी धरना जारी रखा। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद एक सप्ताह में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लाल दरवाजा के सामने अरावली की पहाड़ियों के समतल स्थल पर सैकड़ों वर्ष से पारंपरिक श्मशान घाट है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं होने के कारण यहां पक्का निर्माण नहीं हो सका है। वर्षा के दौरान अंतिम संस्कार में लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश रुकने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे थे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और तहसील किरावली के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। लोगों ने स्वयं चंदा एकत्र कर टिनशेड लगाने की तैयारी भी की थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अनुमति और कार्रवाई न होने से शेड नहीं डाला जा सका।
श्मशान घाट के पास एक निजी स्कूल भी संचालित है। पूर्व में अंतिम संस्कार के दौरान स्कूल संचालक और सीकरी दो हिस्सा के लोगों के बीच कहासुनी हो चुकी है। स्कूल प्रबंध समिति की ओर से श्मशान घाट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग भी की जा चुकी है, जबकि स्थानीय लोग पारंपरिक स्थल पर ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
धरने में मंडल अध्यक्ष विल्सन कुशवाहा, भाजपा नेता राकेश कुशवाहा, पूर्व सभासद शंकर कुशवाहा, प्रेमपाल सत्तों, पूरन, प्रेम सिंह बघेल, सभासद राधेश्याम कुशवाहा, चरण सिंह कुशवाहा, अनुज, कैलाश राम और शिव शंकर लोधी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सांसद राजकुमार चाहर से भी मुलाकात की जा चुकी है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी जिलाधिकारी आगरा को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।