फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samvad: योगी कैबिनेट की महिला मंत्रियों ने बेटियों के विकास पर की बात, सशक्त बनने को दिखाई राह

Tue, 27 Feb 2024 06:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Feb 2024 06:29 PM IST
खास बातें

अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन नारीत्व के उत्सव को समर्पित रहा। महिलाओं के विकास की बात पर संवाद हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने महिलाओं के विकास पर बात की। इसके अलावा योगी कैबिनेट की पांच महिला मंत्रियों ने अपने राजनीतिक सफर को साझा किया। साथ ही आने वाले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इस पर विचार रखे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad in Lucknow Live Smriti Irani To Jaya Kishori Famous Personalities Guest List
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:02 PM, 27-Feb-2024
सवाल- अगले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठेंगे?
जवाब- मंत्री प्रतिभा शुक्ला नकारात्मक ऊर्जा को डस्टबिन में डालना है। लड़के और लड़कियां दोनों को संस्कार देना है। हमारी बेटियां तभी सशक्त होंगी जब दोनों संस्कारवान बनेंगे। अगर एक को संस्कार दिए तो घटनाएं घटेंगी। क्योंकि वह अच्छे बुरे में फर्क नहीं कर पाएंगे, इसीलिए दोनों को संस्कार दें।
06:01 PM, 27-Feb-2024
सवाल- अगले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठेंगे?
जवाब- मंत्री लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज जिस प्रकार शुरुआत हुई है। अगर यह शुरुआत पहले हो गई होती थी, आज हम इस विषय पर बात नहीं कर रहे होते। अगर बेटी शिक्षित होगी तो निश्चित तौर पर आगे चलेंगी। आगे बढ़ती रहेंगी तो उन्हें आगे बढ़ने की आदत पड़ेगी। 
विज्ञापन
05:54 PM, 27-Feb-2024
सवाल- अगले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठेंगे?
जवाब- मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि हमको अपनी बच्चियों को पढ़ाना चाहिए। पहली बार जब मैं विधायक बनी तो मैं मंच पर खड़ी हो जाती थी और सोचती थी कि कोई मुझे आगे बढ़ाएगा। फिर मुझे समझ आया कि अगर मुझे आगे जाना है तो स्वयं आगे जाना होगा। इसलिए अगर आगे बढ़ना है तो खुद आगे बढ़ना होगा। 
 
05:54 PM, 27-Feb-2024
सवाल- अगले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठेंगे?
जवाब- मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मैं वर्तमान की बात करती हूं, भूत बीत गया भविष्य का पता नहीं है। व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। वर्तमान में जिस तरह से पीएम मोदी और सीएम योगी ने कदम उठाएं हैं महिलाएं उससे सशक्त हो रही हैं। पहले जब घर में बच्ची जन्म लेती थी तब सबसे ज्यादा घर में दादी का मुंह फूलता था। जब बड़ी होती थी तो मां-पिता और भाई के कंट्रोल में रहती थी। शादी के बाद पति और ससुराल के कंट्रोल में रहती थी। जहां महिलाएं स्वयं इतना प्रतिबंध में रहती थीं आगे महिलाओं के हाथ में इतनी शक्ति होगी कि वह स्वयं कानून बनाएंगी। आज हम संस्कार इसलिए भूल रहे हैं क्योंकि हमारी माताएं आज टीवी और मोबाइल में समय बिताती हैं। पहले की माताएं सुंदरकांड के पाठ, रामायण आदि पढ़ने में समय बिताती थीं। 
05:50 PM, 27-Feb-2024
सवाल- अगले 25 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठेंगे?
जवाब-
 मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और अमर उजाला के भी, आजादी के बाद से महिलाओं की स्तिथि में कल्पना के परे सुधार हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री महिलाओं और युवाओं और बच्चों, किसानों के काम कर रहे हैं आने वाले समय में और सुधार आएगा। आने वाले समय में महिलाएं जिस विभाग में आना चाहेंगी, उसमें कामयाब होंगी। आगे बढ़ती जाएंगी। हमारे बच्चों का भविष्य बहुत उज्जवल है। 
05:45 PM, 27-Feb-2024
सवाल- आपके लोक जीवन या व्यक्तिगत जीवन में बोलने और करने में कोई अंतर है जो आपको महसूस हुआ 
जवाब- मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जीवन में दिखावा नहीं होना चाहिए। हम उसी बात पर खरे उतरते हैं जब हम उसको साकार रूप में लाते हैं। जब हमको किसी की मदद करते हैं तो उसे प्रतिदिन के जीवन में लाना चाहिए, लेकिन हम अपनी आमदनी को बढ़ाने में लगे रहते हैं। प्रतिदिन एक अच्छा काम करने की हम कोशिश करते हैं। हर व्यक्ति के अंदर संस्कार है उसे जागृत करने करने की जरूरत है। बनावट के जीवन में कुछ भी नहीं है। कितना अच्छा खा लो, कितनी भी महंगी गाड़ी में घूम लो, लेकिन आंतरिक सुख किसी की मदद और सेवा करने में ही मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:12 PM, 27-Feb-2024

कोई चीज विरासत में नहीं मिली: मंत्री गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, गुलाब देवी ने कहा कि अब से 65 वर्ष पूर्व राजनीति की क्या स्थिति होगी उसका अंदाजा आप लगाइए। कोई चीज विरासत में नहीं मिली। मैं अपने माता पिता की इकलौती लड़की थी। मैंने भी सोचा मैं इतनी मेहनत करूं कि मेरे पिता को बेटे के न होने का एहसास न हो। फिर मैंने हायर एजूकेशन ली और इसी दौरान लोगों की सेवा करने का मन भाव में आया। भारतीय जनता पार्टी ने बहुत विश्वास दिखाया, मुझे आठ बार टिकट दिया गया। कभी जीती और कभी हारी लेकिन पार्टी ने मुझे कभी रुकने नहीं दिया। व्यक्ति के अंदर जब भावना प्रबल होती है तो वो कुछ भी कर सकता है। मैं यह आह्वान करती हूं आप जीवन की मैचिंग में नहीं बल्कि जीवन की सेटिंग में समय लगाइए।
05:08 PM, 27-Feb-2024

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एक वाकये को याद कर राजनीति में आने का बताया मकसद

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि एक बार हम वोट मांगने गए तो देखा एक गरीब महिला खाना बना रही है। हम वोट मांगने गए तो उस महिला ने कहां कि अभी का खाना बन रहा है शाम का पता नहीं। क्या आप हमारा राशन कार्ड बनवा देंगी। वो बात दिल के अंदर तक लग गई और उसके बाद सोच लिया कि ईमानदारी से राजनीति के काम को करना है और आज यहां पर हूं।
05:07 PM, 27-Feb-2024
महिलाओं के लिए राजनीति एक अच्छी जगह है: मंत्री प्रतिभा शुक्ला
महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भले ही शरीर अलग हों पर स्त्री व पुरुष दोनों की आत्मा एक है। महिलाओं के लिए राजनीति एक अच्छी जगह है। अगर आप किसी की मदद करना चाहते हैं तो ये एक बहुत अच्छा क्षेत्र है। महिलाएं राजनीति में बहुत कुछ कर सकती हैं। 2007 में राजनीति में आई। इसके बाद हम राजनीति में अपने पति के साथ मैदान में उतरे। 
04:58 PM, 27-Feb-2024

मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने राजनीतिक जीवन को किया साझा

मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बहुत सारी महिलाएं हैं जो राजनीति में आने से डरती है। मैं संवाद के मंच से उन महिलाओं से कहना चाहती हूं, अगर अच्छी महिलाएं राजनीति में नहीं आएंगी तो राजनीति अच्छी कैसे बनेगी। जब मैं आगरा से मेयर बनी , 95  की बात है। घर में पिता जी राजनीति में थे, मुझे लगता था एक बार चुनाव लड़ना है। लेकिन फिर शादी हो गई। लेकिन जब बच्चे बड़े हो गए और मैंने अपने ससुराल वालों के सामने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने अनुमति दे दी और आज मैं यहां हूं। अगर उन्होंने अनुमति नहीं दी होती तो आज बेबी रानी मौर्य यहां बैठी है। हां, महिलाओं के लिए राजनीति कठिन है लेकिन हमें इसे बहेतर करना है। मैंने आगरा में मेयर की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं का बहुत सम्मान है। अगर आप अपने काम को अच्छे से करते है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed