फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High Court committee issues summons for today; Bar and lawyers' association office-bearers will not attend.

Kanpur News: हाईकोर्ट की कमेटी ने आज किया तलब, नहीं जाएंगे बार, लॉयर्स के पदाधिकारी

Mon, 26 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
High Court committee issues summons for today; Bar and lawyers' association office-bearers will not attend.
कानपुर। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किया गया है लेकिन एक कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते पदाधिकारी लखनऊ नहीं जाएंगे। तलबी के लिए कोई दूसरी तारीख तय करने की मांग की गई है। यह जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की ओर से हड़ताल या न्यायिक कार्य से विरत न रहने के अधिवक्ताओं को दिए गए आदेश के बावजूद कानपुर के अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया था। हाईकोर्ट की अनुशासन समिति ने बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किया था। तलबी स्थगित कर दी गई थी। दोबारा सूचना भेजकर पदाधिकारियों को सोमवार को लखनऊ तलब किया गया था। महामंत्री ने बताया कि तलबी की सूचना जिला जज के माध्यम से ही मिली थी इसलिए उनके ही माध्यम से समिति को पत्र भेजकर तलबी के लिए अन्य तारीख तय करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed