फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dehradun and Vande Bharat Express trains halted on the outer tracks; passengers inconvenienced.

Lucknow News: आउटर पर रोक दीं दून और वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dehradun and Vande Bharat Express trains halted on the outer tracks; passengers inconvenienced.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को एक घंटे तक गोमतीनगर स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही। ऐसे ही योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस करीब घंटेभर तक आलमनगर आउटर पर खड़ी रही। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को लखनऊ आ रही थी। अयोध्या से रवाना होने के बाद ट्रेन जब गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने को थी तो उसे आउटर पर खड़ा कर दिया गया। एक घंटे तक ट्रेने के न चलने पर यात्री अरुण सहित अन्य ने सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस लखनऊ आने से पहले आलमनगर में रोक दी गई। इधर, गाड़ी संख्या 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगियों में कब्जे की शिकायतें यात्रियों ने रेलवे से दर्ज कराई। 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 की कूलिंग नहीं होने से यात्री परेशान हुए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed