फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A community marriage hall will be built in the Kayasthan neighborhood of Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान में 1.47 करोड़ से बनेगा कम्युनिटी मैरिज हॉल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A community marriage hall will be built in the Kayasthan neighborhood of Kundarki.
कुंदरकी। 1.47 करोड़ की लागत से कुंदरकी में कम्युनिटी मैरिज हॉल बनेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान में वार्ड संख्या तीन में हाईवे स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज के सामने विधायक रामवीर सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर कम्युनिटी मैरिज हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समारोह में विधायक ने कहा कि कुंदरकी को स्मार्ट नगर पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी परिवार के सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों में बाधा न बने, इसी उद्देश्य से कम्युनिटी मैरिज हॉल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, नगर एवं मोहल्लों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन जीनत मेहंदी, पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, काजी सुहैल अहमद, खलील अहमद एडवोकेट, असलम खान, नफीसुल हसन फौजी व मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
अब कुंदरकी में होंगे दो कम्युनिटी मैरिज हॉल
कुंदरकी के पैंठ बाजार में पहले से कम्युनिटी मैरिज हॉल संचालित है। अब नगर पंचायत के मोहल्ला कायस्थान में हाईवे के किनारे से दूसरा कम्युनिटी मैरिज हॉल बनने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। खास बात है कि कम्युनिटी मैरिज हॉल में प्रत्येक आयोजन के लिए मात्र चार हजार रुपये लिए जाएंगे। इससे गरीब परिवारों की राहत मिलती है। चेयरमैन जीनत मेहंदी का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में दो कम्युनिटी मैरिज हॉल होने से गरीब परिवारों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और वह अपने घरों के पास ही आसानी से शादी-विवाह के आयोजन कर सकेंगे।

फोटो संख्या एक, दो और तीन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed