फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman murdered by strangulation, FIR registered

Lucknow News: गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by strangulation, FIR registered
आसिया की फाइल फोटो।
लखनऊ। उन्नाव के सफीपुर स्थित कजियाना गांव निवासी आसिया (25) की गला दबाकर हत्या की गई थी। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। आसिया की बहन नसरीन बानो की तहरीर पर दुबग्गा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नसरीन के मुताबिक, आसिया करीब एक माह से नवाबगंज स्थित घर में अपनी पांच वर्षीय बेटी हुजूर फातिमा के साथ रह रही थी। शनिवार को आसिया ने बताया कि बहन शाहीन का फोन आया है। मां शकीला की करीब 12 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुआवजे से जुड़ी कागजी कार्रवाई के लिए उसे सफीपुर स्थित घर बुलाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे आसिया बेटी को उनके घर छोड़कर पिट्ठू बैग लेकर अकेले निकली थी। शाम करीब पांच बजे उसने व्हाट्सएप मेसेज भेजने के साथ अपनी लोकेशन भी साझा की। कुछ देर बाद फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन

नसरीन ने बताया कि देर रात अजगैन पुलिस ने परिजनों को दुबग्गा इलाके में आसिया का शव मिलने की सूचना दी। परिजनों ने पहले अजगैन थाने में फोटो देखकर शव की पहचान की और फिर दुबग्गा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर व चेहरे पर चोट के निशान
रविवार को आसिया के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर बताया गया है। इसके अलावा सिर, चेहरे और गर्दन पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। एहतियातन स्लाइड सुरक्षित रखने के साथ विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शक के दायरे में आए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed