{"_id":"6ade714a321589bd18024631","slug":"the-issue-of-traffic-congestion-arose-after-the-examination-agra-news-c-25-agr1034-1196147-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा के बाद आया जाम का सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा के बाद आया जाम का सवाल
विज्ञापन
आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को 29,178 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में सवालों से जूझने के बाद जब अभ्यर्थी बाहर निकले तो जगह-जगह जाम ने बेहाल कर दिया। सुल्तानगंज पुलिया के पास हाईवे पर वाहनों की एक किमी. लंबी लाइन लग गई।
एमजी रोड के हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहों पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम लग गया। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग परेशान रहे। जिले में 49 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटने से पहले ही दूसरी पाली के परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे।
एमजी रोड पर आगरा कॉलेज को सेंटर बनाया गया था। इसके अलावा एमडी जैन इंटर कॉलेज और आरबीएस कॉलेज में भी परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद एमजी रोड के साथ ही भगवान टॉकीज, अबुल उलाह दरगाह के सामने और वाटरवर्क्स पर परीक्षार्थी पहुंचे तो जाम लग गया। अबुल उलाह दरगाह कट पर रोडवेज बसें हाईवे पर ही सवारियां बैठा रही थीं। इससे दोपहर दो बजे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
पांच मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट तक लग रहे थे। माैके पर पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन वे जाम खुलवाने में नाकाम रहे। शाम छह बजे तक जाम की स्थिति रही। यही हाल वाटरवर्क्स और रामबाग का भी रहा। शाहगंज, बोदला, कारगिल, दयालबाग, सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार में भी लोग जाम से जूझे।
-- -- -- -- -- -- -
ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया
आईएसबीटी पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भगवान टॉकीज चाैराहे पर पहुंचे। इस दाैरान ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूल किया। दो किलोमीटर के लिए 50 से 100 रुपये तक वसूले।
-- -- -- -- -- -- -
पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी लेकिन परीक्षा छूटने के बाद कुछ मार्गों पर परेशानी हुई। हाईवे पर मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण भी परेशानी हुई। त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी बाजारों में तैनात किया गया है। - अलका सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक