Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर में 37.99% मतदान, टूटा पिछले दो लोकसभा चुनावों का रिकॉर्ड
{"_id":"66416a7e8abc3f07830a3cec","slug":"jammu-kashmir-lok-sabha-election-2024-phase-4-voting-live-polling-on-srinagar-lok-sabha-seat-news-in-hindi-2024-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर में 37.99% मतदान, टूटा पिछले दो लोकसभा चुनावों का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 13 May 2024 06:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 06:05 PM IST
खास बातें
Jammu Kashmir Srinagar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling Live News: श्रीनगर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हो रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पढ़ें श्रीनगर चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
लाइव अपडेट
06:04 PM, 13-May-2024
लंबे समय के बाद लोगों ने बिना हिंसा के डर के किया मतदान- डॉ. दरख्शां अंद्राबी
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और भाजपा नेता डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा, 'पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन इस बार लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। यह बदलाव है...।'

#WATCH | Srinagar: J&K Waqf Board Chairperson and BJP leader Dr Darakhshan Andrabi says, "After a long time people here have cast their vote without any fear. Earlier there used to be so much fear among the people that they were not able to come out to cast a vote. But this time… pic.twitter.com/tXKpYhzGfI
— ANI (@ANI) May 13, 2024
05:36 PM, 13-May-2024
श्रीनगर डाउन टाउन में मतदान करने पहुंचे मतदाता
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में पांच बजे तक 35.75 प्रतिशत मतदान, कंगन में सबसे ज्यादा, हब्ब कदल में सबसे कम
श्रीनगर लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 35.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। कंगन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 55.55 प्रतिशत और हब्बा कदल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 13.25 फीसदी वोटिंग हुई है। इस बार का मतदान पिछले दो लोकसभा चुनावों के मामले में अधिक है। 2014 में 25.86 फीसदी और 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। ऐसे में दोनों बार का रिकॉर्ड टूट गया है।
देखें पांच बजे तक के विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-

- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- मध्य शाल्टेंग - 24.76 प्रतिशत
- चडूरा - 46.60 प्रतिशत
- चाह-ए-शरीफ- 53.23 प्रतिशत
- छन्नपोरा - 20.93 प्रतिशत
- ईदगाह- 25.68 प्रतिशत
- गांदरबल - 46.81 प्रतिशत
- हब्बा कदल- 13.25 प्रतिशत
- हजरतबल - 26.28 प्रतिशत
- कंगन (एसटी) - 55.55 प्रतिशत
- खान साहब - 48.50 प्रतिशत
- खानयार - 23.06 प्रतिशत
- लाल चौक - 26.01 प्रतिशत
- पंपोर- 35.86 प्रतिशत
- पुलवामा - 39.25 प्रतिशत
- राजपोरा - 42.80 प्रतिशत
- शोपियां- 45.04 फीसदी
- त्राल - 37.52 प्रतिशत
- जदीबल - 22.97 प्रतिशत
- कुल औसत: 27.52 प्रतिशत
विज्ञापन
03:54 PM, 13-May-2024
शादी के दिन मतदान करने पहुंचा दूल्हा
- फोटो : संवाद
शादी से पहले वोट करने के लिए पहुंचा दूल्हा, कहा- पहले काम मतदान
श्रीनगर लोकसभा सीट पर जारी मतदान के बीच कंगन विधानसभा क्षेत्र में एक दूल्हा शादी के दिन मतदान करने के लिए पहुंचा। उन्होंने अपनी शादी की मेहंदी के साथ लोकतंत्र के जश्न की स्याही का भी रंग जोड़ दिया है। दुल्हा बने मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह शादी से पहले देश के हित में अपना फर्ज निभाने आए हैं। पहले मतदान किया है और फिर अगला काम करेंगे। उन्होंने सभी को वोट करने के लिए प्रेरित किया।

03:36 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में तीन बजे तक 29.93 फीसदी वोटिंग
श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे 2014 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
श्रीनगर सीट पर 3 बजे तक के देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे 2014 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
श्रीनगर सीट पर 3 बजे तक के देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- मध्य शाल्टेंग - 20.48 प्रतिशत
- चडूरा - 40.70 प्रतिशत
- चाह-ए-शरीफ- 45.09 प्रतिशत
- छन्नपोरा - 16.45 प्रतिशत
- ईदगाह- 21.78 प्रतिशत
- गांदरबल - 39.30 प्रतिशत
- हब्बा कदल- 11.40 प्रतिशत
- हजरतबल - 22.02 प्रतिशत
- कंगन (एसटी) - 46.74 प्रतिशत
- खान साहब - 41.20 प्रतिशत
- खानयार - 17.05 प्रतिशत
- लाल चौक - 21.70 प्रतिशत
- पंपोर- 29.79 प्रतिशत
- पुलवामा - 33.21 प्रतिशत
- राजपोरा - 36.31 प्रतिशत
- शोपियां- 37.91 फीसदी
- त्राल - 30.45 प्रतिशत
- जदीबल - 22.97 प्रतिशत
- कुल औसत: 29.93 प्रतिशत
03:28 PM, 13-May-2024
पुलवामा में मतदाताओं की लगी लंबी कतार, वोटर बोले- मतदान शक्तिशाली हथियार
आतंकवाद और पथराव के लिए के लिए कुख्यात पुलवामा में अब फीजा बदल गई है। इस दक्षिण कश्मीर जिले में मतदान केंद्रों के द्वार पर उत्साही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। एक मतदाता ने कहा कि मतदान एक शक्तिशाली हथियार है, जिससे अपने और देश के भविष्य का फैसला किया जा सकता है।

01:46 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर सीट पर एक बजे तक 23.57 फीसदी वोटिंग
श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग कंगन विधानसभा सीट पर और सबसे कम हब्बा कदल सीट पर हुई है। यहां देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग कंगन विधानसभा सीट पर और सबसे कम हब्बा कदल सीट पर हुई है। यहां देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
- विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
- मध्य शाल्टेंग - 15.97 प्रतिशत
- चडूरा - 32.60 प्रतिशत
- चार-ए-शरीफ- 34.89 प्रतिशत
- छन्नपोरा - 13.36 प्रतिशत
- ईदगाह- 17.79 प्रतिशत
- गांदरबल - 31.97 प्रतिशत
- हब्बा कदल- 9.50 प्रतिशत
- हजरतबल - 16.96 प्रतिशत
- कंगन (एसटी) - 36.62 प्रतिशत
- खान साहब - 32.00 प्रतिशत
- खानयार - 14.12 प्रतिशत
- लाल चौक - 16.87 प्रतिशत
- पंपोर- 23.45 प्रतिशत
- पुलवामा - 25.99 प्रतिशत
- राजपोरा - 28.01 प्रतिशत
- शोपियां- 28.94 फीसदी
- त्राल - 23.55 प्रतिशत
- जदीबल - 18.59 प्रतिशत
- कुल औसत: 23.57 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 13-May-2024
भाजपा नेता अशोक कौल ने मतदान किया
- फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
भाजपा नेता अशोक कौल ने हब्बा कदल में किया मतदान, बताया क्यों नहीं उतारे प्रत्याशी
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने श्रीनगर के हब्बा कदल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने घर में वोट करके उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने हब्बा कदल से वोट किया है। पहले उनका वोट यहां से कट गया था।
भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में अशोक कौल ने कहा कि कई बार लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे हटना पड़ता है। यह फैसला भी कुछ ऐसा ही है। आगे जो चुनाव होंगे, उनमें भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत की लंबी छलांग लगाएगी।

12:43 PM, 13-May-2024
जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 2019 से तीन गुना अधिक मतदान की जताई उम्मीद
जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले सोमवार को श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीकों से मतदान हो रहा है। कश्मीर घाटी में हालात में जो सुधार हुआ है, उससे मतदान प्रतिशत बढ़ावा देखने को मिला रहा है। हर जगह सामान्य तरीके से वोटिंग हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2019 के मुकाबले तीन गुना अधिक मतदान होगा।

12:35 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
पहले चार घंटे में ही टूटा 2019 का रिकॉर्ड
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में 14.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत से अधिक है। 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत हुआ था। जबकि, 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी।

12:04 PM, 13-May-2024
फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने भी किया मतदान
नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्रीनगर में दोनों एकसाथ वोट करने के लिए पहुंचीं।
नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्रीनगर में दोनों एकसाथ वोट करने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन