India-Pakistan Tension Live : जम्मू और पुंछ में लोगों ने चैन से काटी शनिवार की रात, किसी हमले की सूचना नहीं
India Pakistan News, Operation Sindoor Live Updates News in Hindi : भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान के ड्रोन हमले डारी हैं। भारतीय सेना हर तरह क हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
लाइव अपडेट
अखनूर और राजोरी में भी राहत
जम्मू कश्मीर के अखनूर और राजोरी में भी बीती रात शांति बनी रही। दोनों जगहों से किसी तरह के हमले की कोई खबर नहीं है।#WATCH | J&K | Situation seems normal in Rajouri. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/9p0KECciR4
— ANI (@ANI) May 11, 2025
जम्मू और पुंछ में चैन से कटी लोगों की रात
जम्मू और पुंछ में शनिवार की रात लोगों ने चैन से काटी। दोनों ही जगहों पर किसी ड्रोन, गोलीबारी या अन्य हमले की सूचना नहीं है।#WATCH | J&K | Situation seems normal in Jammu city. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/Hu4JSo1dQv
— ANI (@ANI) May 11, 2025
बीते कई दिनों से पाकिस्तान की ओर हमले झेल रहे घाटी के लोग शनिवार की रात चैन से रहे।
#WATCH | J&K | Situation seems normal in Poonch. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/o1flsXfgNB
— ANI (@ANI) May 11, 2025
नगरोटा में घुसपैठिये का संतरी से सामना
Indian Army's White Knight Corps tweets, "On noticing suspicious movement near the perimeter, alert sentry at Nagrota Military Station issued a challenge, leading to a brief exchange of fire with the suspect. Sentry sustained a minor injury. Search operations are underway to… https://t.co/8lUcM3RaKw pic.twitter.com/oC0ln4ohGl
— ANI (@ANI) May 10, 2025
नगरोटा में सेना की एक इकाई पर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। संतरी के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देखी गई, लेकिन प्रारंभिक मुठभेड़ के बाद कोई और संपर्क नहीं हो पाया है। घटना में आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। सेना ने इसकी जानकारी दी है।
#WATCH | Search operation by security forces underway in Nagrota, J&K
— ANI (@ANI) May 10, 2025
Firing incident was reported at an Army unit in Nagrota. As per Sentry, suspicious movement was seen, but there has been no further contact after initial engagement. Further investigations are on in the… https://t.co/8lUcM3RaKw pic.twitter.com/1ivjoh8Zuz
ट्वीट डिलीट किया गया: ANI नगरोटा में आतंकी हमले की खबर वापस ले रहा है। हम और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। नगरोटा में सेना की एक यूनिट पर गोलीबारी की घटना हुई थी। संतरी के अनुसार, संदिग्ध हरकत देखी गई, लेकिन शुरुआती मुठभेड़ के बाद कोई और संपर्क नहीं हो पाया है। घटना में आगे… pic.twitter.com/Bm1uNJADww
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हवाई रक्षा तंत्र से मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में कई धमाके हुए, जब सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के बटवारा इलाके में सेना के एक प्रतिष्ठान के पास मंडराते एक ड्रोन को मार गिराया। यह घटना दोनों देशों के बीच हुई सीजफायर लागू होने के बाद हुई।
जम्मू-कश्मीर में नागरोटा में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया है। साथ ही धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र के आरएस पुरा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान घायल हुए थे। अब ताजा अपडेट है कि जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया है। जबकि सात जवान घायल हैं। भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। शुक्रवार देर रात गोलाबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि कश्मीर के श्रीनगर में कई विस्फोट हुए हैं। लालचौक, बीबी कैंट एरिया और सफापोरा में विस्फोट हुए हैं। साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं कठुआ में ब्लैक आउट हो गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ये सीजफायर नहीं है।
This is no ceasefire. The air defence units in the middle of Srinagar just opened up. pic.twitter.com/HjRh2V3iNW
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 10, 2025
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।" pic.twitter.com/EfpJLInnwi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025