Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the State Women's Boxing Championship, five boxers from Hisar showed their strength, and in the 65-70 kg weight category, Hisar's Jagruti defeated Fatehabad's Pooja.

Hisar News: राज्य महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार की पांच मुक्केबाजों ने दिखाया मुक्के का दम, 65-70 किलो भार वर्ग में हिसार की जागृति ने फतेहाबाद की पूजा को हराया

Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the State Women's Boxing Championship, five boxers from Hisar showed their strength, and in the 65-70 kg weight category, Hisar's Jagruti defeated Fatehabad's Pooja.
प्रतियोगिता में मुक्के का दम दिखातीं ​खिलाड़ी। 
हिसार। 7वीं एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के रिंग में हिसार की पांच मुक्केबाजों ने जीत का पंच लगाया। शुक्रवार को दूसरे दिन 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की जागृति ने फतेहाबाद की पूजा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

70-75 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की किरण ने पानीपत की अंशिका को पराजित किया। 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की शिक्षा ने जींद की अंकुर को शिकस्त दी। 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की प्रीति ने फतेहाबाद की पिंकी को हराया। 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की निशा ने जींद की वर्षा को मात दी।
विज्ञापन

54-57 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की अलिशा ने यमुनानगर की मानसी को हराया। 57-60 किलोग्राम में झज्जर की मनीषा ने भिवानी की अनु को शिकस्त दी। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की पायल ने करनाल की पूनम को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में प्रदेश की 26 इकाइयों से 202 महिला मुक्केबाजों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता में कुल 10 भार वर्गों में मुकाबले हो रहे हैं। पहले दिन 78 मुकाबले करवाए गए थे जबकि दूसरे दिन करीब 90 मुकाबले हुए। आयोजन यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार और मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की ओर से किया जा रहा है। चैंपियनशिप का समापन 15 नवंबर को होगा। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed