CM Yogi In Jammu Live: कठुआ में सीएम योगी का हमला, कहा- अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है
{"_id":"66161c028fc036d76204fbba","slug":"cm-yogi-in-jammu-kashmir-kathua-live-up-cm-yogi-adityanath-hold-public-meeting-in-kathua-2024-04-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi In Jammu Live: कठुआ में सीएम योगी का हमला, कहा- अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 10 Apr 2024 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:04 PM IST
खास बातें
CM Yogi in Jammu Kathua : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ पहुंचे। शहर कठुआ के जिला खेल मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकारी की उपलब्धियां भी गिनाई और कांग्रेस पर करारा जुबानी प्रहार किया।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी
- फोटो : अनिल कुमार
लाइव अपडेट
01:07 PM, 10-Apr-2024
सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आराध्यों के अस्तित्व पर खड़े किए गए सवाल
सीएम योगी ने कहा, 'पहले सनातनी लोगों की आस्था से हमेशा खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को निराश किया है। पहले काशी विश्वनाथ धाम विकसित हो गया है। पहले यहा संकरी गली थी। अब रोजाना 50000 लोग भी पहुंचे तो जगह की कमी नहीं होगी।'
उन्होंने कहा, जिस ब्रिटेन ने कई दशकों तक देश पर राज किया उस ब्रिटेन को पीछे कर हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। अन्यथा पिछली सरकारों ने इन इलाकों को लावारिस छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा पर शक नहीं किया जा सकता आज तक जब भी विपदा आई है, वह देश को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को आगे बढ़ने का समय है। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा, ऐसी उन्होंने जनता से अपील की।

01:03 PM, 10-Apr-2024
'अब धूम धड़ाके के साथ निकलती है कावड़ यात्रा'
सीएम योगी बोले, 'अब यूपी में भगवान भोलेनाथ की कावड़ यात्रा धूम धड़ाके के साथ निकाली जाती है। मैं आज यहां नहीं भारत के निर्माण के लिए पहुंचा हूं मोदी जी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए आपके समक्ष आया हूं।'

01:01 PM, 10-Apr-2024
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया
सीएम योगी ने कहा, 'चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी। अब सब बदल गया है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं।'

12:48 PM, 10-Apr-2024
'जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी खत्म हो जाता है'
सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या का नाम लेने से भी लोग कतराते थे। कहा, 'जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है। जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं उन्होंने राम और कृष्ण को ही नकार दिया था।'
उन्होंने कहा, 'आज से पहले अयोध्या का नाम लेने से लोग डरते थे। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अयोध्या गया तो लोगों ने कहा कि आपके यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं तो मैंने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपने आराध्य से ना मिले। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी। कांग्रेस कहती है कि राम हुए ही नहीं कृष्णा हुए ही नहीं।'

12:45 PM, 10-Apr-2024
'अब पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई'
सीएम योगी ने कठुआ में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा के देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दिया जा रहा है। अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है।

12:38 PM, 10-Apr-2024
'दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है'
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है। अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है।

12:33 PM, 10-Apr-2024
यूपी के सीएम योगी ने संबोधन किया शुरू
भाजपा प्रत्याशी डॉ, जितेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने माता वैष्णो, बाबा बर्फानी, माता सुकराला के जयघोष लगाए। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया।

12:23 PM, 10-Apr-2024
कठुआ में भाजपा की जनसभा
- फोटो : संवाद
पगड़ी पहना कर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी का किया स्वागत
सीएम योगी कठुआ के जिला खेल मैदान में जनसभा में पहुंच गए हैं। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

12:05 PM, 10-Apr-2024
कठुआ: जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अनिल कुमार
रविंद्र रैना ने भरी हुंकार, मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
कठुआ के जिला खेल मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी किया।

11:07 AM, 10-Apr-2024
छह जिलों में फैला है उधमपुर संसदीय क्षेत्र, ये प्रत्याशी मैदान में, 19 को मतदान
उधमपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में फैला हुआ है। भाजपा ने तीसरी बार इस सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने जीएम सरूरी को चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन