फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2025: रोहतक में मुख्यमंत्री सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

Fri, 15 Aug 2025 10:13 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Aug 2025 10:13 AM IST
खास बातें

रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रात्री प्रवास किया। पुलिस प्रशासन की तरफ से राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस में सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, किसी तरह से रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Independence Day 2025 CM nayab Saini hoist flag in Rohtak, pay tribute to martyrs at war memorial
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

09:49 AM, 15-Aug-2025

नारनौल में जिला स्तरीय समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

नारनौल की स्थानीय आईटीआई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण किया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में गुरुग्राम के कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में परेड की 8 टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एंबुलेंस, स्काउट, गाइड, कब व बुलबुल, की टुकड़िया शामिल हुई। 10 स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किया।
09:39 AM, 15-Aug-2025

रेवाड़ी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को सलाम किया। बावल और कोसली में तिरंगा झंडा विधायकों ने फहराया। समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित मार्च पास्ट की टुकडियों के परेड कमांडर क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन
09:37 AM, 15-Aug-2025

जींद की नई अनाज मंडी में राज्य सभा सांसद रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

जींद की नई अनाज मंडी में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इससे पहले सांसद रेखा शर्मा गोहाना रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का आयोजन पहले पुलिस लाइन के मैदान में होना था लेकिन बारिश की आशंका को देखते हुए नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम को ही राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा जींद पहुंच गई थी।
09:36 AM, 15-Aug-2025

अंबाला में राज्यपाल असीम घोष ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट में ली सलामी

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें राज्यपाल असीम कुमार घोष बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने तिरंगा फहराया। इसके बाद मार्च पास्ट में सलामी ली। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने इस दौरान कदमताल करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल ने लोगों को संबोधित भी किया।
09:07 AM, 15-Aug-2025

सोनीपत में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। 

उन्होंने कहा कि देश की आजादी और प्रगति में शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, स्कूली बच्चे और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड का आयोजन भी किया गया, जिसने समारोह में उत्साह बढ़ाया।
08:52 AM, 15-Aug-2025

मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा : विज

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का नाम न होना प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। बाद में दो अन्य सूची जारी हुईं तो उसमें विज को यमुनानगर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई। इसी पर वीरवार काे जब उनसे प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि नाम चाहे दूसरी या तीसरी सूची में आया लेकिन अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा, तो मैं जाऊंगा, जबकि यमुनानगर तो हमारा पड़ोसी जिला है और मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं।

विभाजन का दर्द पूरे देश को होना चाहिए
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 15-Aug-2025

हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक विनोद भयाना किया ध्वजारोहण

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वीरवार शाम 7 से रात 10 बजे तक 20 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण, जन संबोधन, मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और प्रशंसा पत्र वितरण किया जाएगा।
08:23 AM, 15-Aug-2025

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस प्रशासन की तरफ से समारोह में सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एसपी नरेंद्र बिजारणिया के अलावा डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी दलीप सिंह व डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया भी मौजूद थे। महम में डीएसपी रितेष सोढ़ी व सांपला में डीएसपी संदीप मलिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में रहेंगे। समारोह के लिए स्टेडियम के बाहर नाकों पर पुलिस तैनात रही। किसी तरह से रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।
08:13 AM, 15-Aug-2025

Independence Day 2025: रोहतक में मुख्यमंत्री सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया।

समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed