Haryana Assembly Election: भिवानी सीट के लिए कांग्रेस और माकपा में गठबंधन, कामरेड ओमप्रकाश को प्रत्याशी बनाया
Haryana Assembly Election Live News in Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिसके चलते आज राजनीतिक हलचल तेज होने वाली हैं। आज के दिन हरियाणा की राजनीति में कई समीकरण बिगड़ने वाले हैं तो कई समीकरण बनने वाले हैं।
लाइव अपडेट
मौजूदा कुशासन से देश का हर नागरिक दुखी- ओपी चौटाला
#WATCH सिरसा: हरियाणा विधानसभा चुनाव पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा, "मौजूदा कुशासन से इस देश का हर नागरिक दुखी है, परेशान है। अतीत में हमारी सरकार के समय में जो सुविधाएं लोगों को मिली थी आज लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वही सरकार आएगी और… pic.twitter.com/ljuRW7XiL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2024
भाजपा नेता राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दो बार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह निर्णय पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की भाजपा से टिकट कटने के बाद लिया गया। राजीव जैन और उनकी पत्नी कविता जैन ने आज सोनीपत लघु सचिवालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
पुत्री चित्रा सरवारा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह की पुत्री चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चित्रा सरवारा ने नामांकन के दौरान अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नेताओं के साथ अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कांग्रेस ने समझौते में माकपा के लिए छोड़ी भिवानी विधानसभा सीट
ऐलनाबाद में 5वीं बार मैदान में अभय सिंह चौटाला
ट्रिपल इंजन देश के अन्य राज्यों से ज्यादा तरक्की करेगा- राघव चड्ढा
#WATCH | Karnal, Haryana: AAP MP Raghav Chadha says, "On one end of Haryana there is Delhi and on the other end is Punjab, both of which have AAP Governments. If AAP forms Govt in Haryana, together, this triple engine will progress more than other states of this country..."… pic.twitter.com/SG3MRooq9q
— ANI (@ANI) September 12, 2024
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने भरा नामांकन
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान परविंदर सिंह परी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला कैंट में एक रैली का आयोजन किया।

इनेलो-बीएसपी प्रत्याशी सपना बड़शामी ने भरा नामांकन
कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बीएसपी गठबंधन की प्रत्याशी सपना बड़शामी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले इस सीट पर शेर सिंह बड़शामी को प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन हाल के बदलावों के बाद सपना बड़शामी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन
पंचकूला से विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान चंद्र मोहन के साथ कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता और समर्थक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंचकूला क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुधार लाना और विकास की गति को तेज करना है।

तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार- मनोहर लाल
#WATCH करनाल (हरियाणा): हरियाणा विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज नामांकन का आखिरी दिन है। पहले इस लोकसभा क्षेत्र के 5 नामांकन भरे जा चुके थे आज 4 और भरे जा रहे हैं...हरियाणा में 27 और नामांकन भरने के बाद पूरे 90 नामांकन हो जाएंगे...मैं हरियाणा में कह… pic.twitter.com/UISedqE6OD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.