{"_id":"6ae8438e16f1067c79017a46","slug":"mahadev-betting-app-key-promoter-saurabh-chandrakar-produced-in-court-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की कोर्ट में पेशी, कल ओमान से भारत लेकर आई थी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की कोर्ट में पेशी, कल ओमान से भारत लेकर आई थी सीबीआई
Mon, 02 Nov 2026 01:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सौरभ की कोर्ट में पेशी
- फोटो : ANI
सीबीआई की विशेष टीम महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कराकर रविवार शाम भारत ले आई है। उसे सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली में अदालत के सामने पेशी के बाद उसे रायपुर लाया जा सकता है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Sourabh Chandrakar, the promoter of the Mahadev App is being produced before the Principal District and Sessions Judge at the Rouse Avenue Court. https://t.co/pi2WvlIsMD
— ANI (@ANI) November 2, 2026
विज्ञापन
सौरभ चंद्राकर महादेव एप के अवैध सट्टेबाजी गिरोह का सरगना है। उसे ओमान से भारत लाया गया है। सीबीआई की एक विशेष टीम ओमान भेजी गई थी। यह टीम उसे भारत वापस लेकर आई है। यह प्रत्यर्पण भारत के लगातार जारी प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत विदेशों में बैठकर भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कारोबार चलाने वाले भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें भारतीय कानून के तहत उचित कानूनी प्रक्रिया का सामना कराना है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में पता चला कि महादेव ऑनलाइन बुक देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोहों में से एक था। इसे भारत के बाहर से चलाया जाता था।
यह गिरोह क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेल और दूसरे आयोजनों पर अवैध सट्टेबाजी की सुविधा देता था। इसके लिए फ्रेंचाइजी वाले 'पैनल' और 'शाखाओं' का नेटवर्क बनाया गया था। यह नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था। इसके जरिए लोगों को जोड़ा जाता था और उनसे सट्टे की रकम ली जाती थी।