फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो के अभय चौटाला ने भाजपा-जजपा कैंडिडेट गोबिंद कांडा को 6739 वोटों से हराया, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के पवन बेनीवाल

Tue, 02 Nov 2021 04:58 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 04:58 PM IST
खास बातें

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। यहां से एक बार फिर अभय सिंह चौटाला जीते हैं। उन्होंने 6739 वोटों से जीत दर्ज की। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को 20857 वोट मिले। गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले।

विज्ञापन
Abhay Singh Chautalas victory in Sirsas Ellenabad byelection
गोबिंद कांडा, पवन बेनीवाल, अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:57 PM, 02-Nov-2021

इस तरह बदलती रही तस्वीर

        राउंड दर राउंड कुल वोटों की स्थिति
  • 1st round: इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
  • 2Ond round: इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
  • 3rd round: इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
  • 4th round: इनेलो-17016, भाजपा-12412, कांग्रेस-7985
  • 5th round: इनेलो-22188, भाजपा-16154, कांग्रेस-10763
  • 6th round: इनेलो-27334, भाजपा-20710, कांग्रेस-11878
  • 7th round: इनेलो-31838, भाजपा-23658, कांग्रेस-13092
  • 8th round: इनेलो-34702, भाजपा-28172, कांग्रेस-13711
  • 9th round: इनेलो-37159, भाजपा-32308, कांग्रेस-14271
  • 10th round: इनेलो-40633, भाजपा-37648, कांग्रेस-14951
  • 11th round: इनेलो-45171, भाजपा-42074, कांग्रेस-15886
  • 12th round: इनेलो-49827, भाजपा-45866, कांग्रेस-17004
  • 13th round: इनेलो-55009, भाजपा-50421, कांग्रेस-18297
  • 14th round: इनेलो-59878, भाजपा-54832, कांग्रेस-19645
  • 15th round: इनेलो-65430, भाजपा-58857, कांग्रेस-20682
04:41 PM, 02-Nov-2021

16 राउंड में पूरी हुई गिनती

            राउंड टू राउंड यह रही स्थिति
  • अभय सिंह चौटाला-3405+3510+4310+5791+5172+5146+4504+2864+2457+3474+4538+4656+5182+4869+5552+467=65897
  • गोबिंद कांडा-2927+1718+3372+4395+3742+4556+2948+4514+4136+5340+4426+3792+4555+4411+4025+332=59189
  • पवन बेनीवाल-2025+2149+2373+1438+2778+1115+1214+619+507+680+935+1118+1294+1348+1037+175=20857

जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
03:51 PM, 02-Nov-2021

जीत के बाद लगे ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे

जैसे ही अभय सिंह चौटाला जीत के बाद बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए। अभय ने निशाना साधा कि यह चुनाव जेजेपी, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा है। कांग्रेस की तो मानो जमानत ही जब्त हो गई। जिसके 35 हजार वोट पिछली बार आए थे। इस बार वह सबसे नीचे रही। तीनों के मिलने के बावजूद इनकी मंशा पर पानी लोगों ने फेर दिया। किसानों और मजदूरों को मेरी जीत समर्पित है। सीएम मनोहर लाल को इस्तीफा देना चाहिए।


आयोग की ओर से जारी आंकड़े।
03:42 PM, 02-Nov-2021

अभय चौटाला ने जीत किसानों और मजदूरों को समर्पित की

ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर अभय सिंह चौटाला जीत गए हैं। उन्होंने 6739 वोटों से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को शिकस्त दी। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को सिर्फ 20857 वोट मिले। भाजपा-जजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले। अभय ने अपनी जीत का श्रेय किसानों और मजदूरों को दिया। अभय चौटाला को 6708 वोट ईवीएम और 31 पोस्टल वोट मिले। 


जीत के बाद उत्साहित इनेलो वर्कर
03:17 PM, 02-Nov-2021

जीत के बाद इनेलो में उत्साह

ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। एक बार फिर यहां से इनेलो ने जीत दर्ज की है। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 6739 वोटों से जीत गए हैं। 16 राउंड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। अभय को भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने जरूर टक्कर दी। लेकिन वे जीत का स्वाद नहीं चख सके। कुछ राउंड में वे सिर्फ वोटों का अंतर कम कर पाए। इस सीट पर पहले भी अभय सिंह विधायक थे, जिन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दिया था।


जीत की खुशी में गुलाल उड़ेलते इनेलो वर्कर।



जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो प्रत्याशी के बेटे।
02:48 PM, 02-Nov-2021

15 राउंड के नतीजे आए

ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी होने वाली है। एक बार फिर यह सीट इनेलो के खाते में जाती दिख रही है। 16 में से 15 राउंड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब अभय काफी वोटों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। अभय को भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने जरूर टक्कर दी। लेकिन वे जीत का स्वाद चखने से वंचित नजर आ रहे हैं।
 

मतगणना केंद्र के बाहर नाचते इनेलो के वर्कर।


मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे अधिकारी व पार्टियों के वर्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 02-Nov-2021

सिर्फ दो राउंड की गिनती बाकी

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद में जीत की ओर अग्रसर हैं। 16 में से 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त अब लगातार बढ़ती जा रही है। अब वे 5046 वोटों से आगे हो गए हैं।

14वें राउंड के नतीजे
  • अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-59878
  • गोबिंद कांडा (भाजपा+जजपा)-54832
  • पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-19645 

मतगणना केंद्र के बाहर नाचते इनेलो के वर्कर।
02:09 PM, 02-Nov-2021

13वें राउंड के नतीजे आए, इनेलो के वर्कर नाचे

ऐलनाबाद हलके के 13वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त कुछ ज्यादा हुई है। अब वे 4568 वोटों से आगे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर लगातार अभय सिंह चौटाला की बढ़ती लीड से उत्साहित वर्कर ढोल की थाप पर खूब नाचे।

13वें राउंड के नतीजे
अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-55009
गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन)-50421
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-18297


मतगणना केंद्र पर पहुंचे अभय सिंह चौटाला।


 
01:50 PM, 02-Nov-2021

अभय सिंह चौटाला की लीड बढ़ी

ऐलनाबाद हलके के 12वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त कुछ और ज्यादा हुई है। अब वे 3961 वोटों से आगे है।

           12वें राउंड के नतीजे
  • अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-49827
  • गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन)-45866
  • पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-17004
अभय चौटाला पहुंचे मतगणना केंद्र, फिर किया जीत का दावा 
अभय चौटाला मतगणना केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत रहा हूं और मेरा मार्जिन 8000 से ज्यादा होगा। इस चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त हुई है और सरकार ने हॉर्स ट्रेडिंग की है।अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ के आरोप लगाए। कहा कि मेरी जीत नहीं है, किसान और मजदूर की जीत हुई है। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए


मतगणना केंद्र पर पहुंचा अभय सिंह चौटाला का काफिला।
01:45 PM, 02-Nov-2021

अभय पहुंचे मतगणना केंद्र

अभय सिंह चौटाला मतगणना केंद्र पहुंचे और वर्करों से बातचीत की। अभय सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दिया था।


कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed