CET Exam: दूसरे सत्र का एग्जाम हुआ संपन्न, एग्जाम सेंटर से निकले अभ्यर्थी, जानें पल-पल का अपडेट
CET 2025 Live Update: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए दूसरे दिन भी कड़ी व्यवस्था की गई है। दूसरे दिन के दूसरे सत्र का एग्जाम संपन्न हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर एंट्री शुरू
सीईटी की पहले चरण में फतेहाबाद में जिले में 9559 में से 9049 अभ्यर्थियों ने पहले चरण की परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर एंट्री शुरू हो गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने फतेहाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।पुलिस अधीक्षक ने एमएम कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कृति स्कूल और दरियापुर स्थित माउंट लिटेरा स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य द्वार, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, परीक्षा कक्षों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया।
सीईटी एग्जाम के लिए प्रशासन की व्यवस्था से अभ्यर्थी खुश
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाली एक उम्मीदवार,ने कहा "मैं सरकार द्वारा व्यवस्थित बस से परीक्षा केंद्र तक पहुंची हूं.. पहले मैंने ग्रुप डी का एग्जाम दिया था"
#WATCH | Chandigarh: Simran, a candidate appearing for the CET exam of Haryana Staff Selection Commission, says, "Earlier, I had appeared for the Group D exam. I have come by bus arranged by the government to reach the examination centres..." https://t.co/0Vt7RQUWaM pic.twitter.com/0F7fxoHjVN
— ANI (@ANI) July 27, 2025
#WATCH |Candidates arrive for HSSC CET (Common Eligibility Test). Visuals from outside an examination centre in Chandigarh
— ANI (@ANI) July 27, 2025
This year, around 13.48 lakh candidates are eligible to appear for this exam. The exam will be conducted at 834 centres across the state of Haryana. pic.twitter.com/YMFe7MdMa3
HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह का सोशल मीडिया पर पोस्ट
आज सुबह ड्यूटी पर तैनात एक स्वयंसेवक रास्ता दिखाने में व्यस्त था कि तभी एक परीक्षार्थी युवती उसके पास आई और बोली – “भाई साहब, न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल का रास्ता बताइए।” स्वयंसेवक ने समय की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सुझाव दिया – “बेटे, जल्दी रिक्शा कर लो, देर हो जाएगी।” इस पर वह छात्रा बोली – “मेरे पास रिक्शा के पैसे नहीं हैं।” तभी एक पुलिसकर्मी ने तुरंत प्रस्ताव दिया कि वो पैसे देगा, लेकिन स्वयंसेवक ने भावुक होते हुए कहा –“नहीं, मैं खुद दूंगा।” लेकिन उससे पहले ही वहीं खड़ा एक रिक्शा चालक आगे आया और बोला –“बेटी को पैसे देने की ज़रूरत नहीं, मैं इसे बिना किराये के छोड़ आता हूँ।” और वह रिक्शा चालक उस छात्रा को उसके परीक्षा केंद्र तक छोड़ आया – बिना किसी स्वार्थ के, पूरी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ। यह दृश्य सिर्फ परीक्षा ड्यूटी का हिस्सा नहीं था, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और इंसानियत का जीवंत प्रमाण था।"ऐसा है म्हारा हरियाणा"