CET 2025: दूसरे सेशन की परीक्षा हुई समाप्त, आयोग ने परीक्षा के प्रश्नों की समीक्षा पर लगाई पाबंदी
{"_id":"68843d327e08d7a89b0d3149","slug":"cet-2025-haryana-roadways-bus-all-update-news-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CET 2025: दूसरे सेशन की परीक्षा हुई समाप्त, आयोग ने परीक्षा के प्रश्नों की समीक्षा पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 26 Jul 2025 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:04 PM IST
खास बातें
Haryana CET Exam 2025 Live News in Hindi :हरियाणा में आज सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का पहला दिन था। परीक्षा में करीब 13 लाख 48 हजार 697 परीक्षार्थी बैठे। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिलों में करीब 12 हजार बसों की व्यवस्था की गई थी। जानें आज का अपडेट...
विज्ञापन
सीईटी परीक्षा के पहले चरण का पेपर खत्म
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:59 PM, 26-Jul-2025
सीईटी एग्जाम के दूसरे सेशन की परीक्षा हुई समाप्त
सीईटी एग्जाम के दूसरे सेशन की परीक्षा समाप्त हो गई है। पहला सेशन सुबह 10:00 बजे से 11:45 तक था। वहीं, दूसरे सेशन का एग्जाम दोपहर सवा तीन बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।04:16 PM, 26-Jul-2025
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीईटी एग्जाम सेंटरों का लिया जायजा
CET एग्जाम सेंटरों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
03:29 PM, 26-Jul-2025
दूसरे चरण की परीक्षा शुरू
सीईटी के दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हो गई है।02:37 PM, 26-Jul-2025
सवा तीन बजे से शुरू होगी दूसरे चरण की परीक्षा
सीईटी के लिए सुबह के सत्र की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। परीक्षा को लेकर शाम वाली पाली के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं। शाम की परीक्षा शाम सवा 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसलिए दोपहर 12.45 से दोपहर 2:30 तक परीक्षार्थियों को एंट्री मिलेगी। सुबह के सत्र में 100 अंकों की परीक्षा आयोजित हुई।02:33 PM, 26-Jul-2025
आयोग ने परीक्षा के प्रश्नों की समीक्षा पर लगाई पाबंदी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की परीक्षा को लेकर एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि पहले सत्र में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र की समीक्षा करना या फिर सोशल मीडिया पर डालना बैन है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर से परीक्षार्थियों से लेकर और अन्य सभी से अनुरोध किया है की परीक्षा में आए प्रश्नों की समीक्षा और प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर ना डालें।हिम्मत सिंह ने लिखा-सभी सोशल मीडिया यूजर्स ध्यान दे, जैसा कि पहले भी नोटिस ले माध्यम से अवगत कराया गया है और एक बार पुनः अवगत कराया जाता है कि सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा के चारों शिफ्ट संपन्न होने से पूर्व किसी भी प्रकार का प्रश्न पत्र विश्लेषण न करें। यदि भी किसी यूजर द्वारा किसी भी सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र विश्लेषण करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी ।
01:31 PM, 26-Jul-2025
सीएम ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
सीईटी परीक्षा 2025 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रथम सत्र के पेपर का समापन हुआ है...कल भी पेपर है। मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं...मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना करता हूं कि वो इस CET के माध्यम से आगे बढ़ेंगे..."
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 26-Jul-2025
पेेपर आसान था
फतेहाबाद में परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थी बोले पेपर आसान था, बायोमीट्रिक को लेकर दिक्कत आई12:13 PM, 26-Jul-2025
पहले चरण की परीक्षा खत्म
सीईटी के पहले चरण की परीक्षा खत्म हो गई है। अब दो बजे दूसरे चरण की परीक्षा होगी।11:22 AM, 26-Jul-2025
सोनीपत में सीईटी की परीक्षा देने आ रही महिला परिवार सहित घायल
सीईटी की परीक्षा देने आ रही एक महिला परिवार सहित सड़क हादसे का शिकार हो गई। खरखौदा से सोनीपत के बीच ड्रेन नंबर आठ के पास हुए सड़क हादसे में खुद परीक्षार्थी अंजना, उसकी बेटी याश्विन व देवर सिद्धार्थ घायल हो गए, वहीं पति प्रदीप को भी हल्की चोट आई है। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अंजना रेवाड़ी के गांव बडावास की रहने वाली है, जोकि अपनी बेटी आश्विन, पति प्रदीप व देवर सिद्धार्थ के साथ गांव से सोनीपत सीईटी की परीक्षा देने के लिए आ रही थी। खरखौदा से सोनीपत मार्ग पर ड्रेन नंबर आठ के पास उनकी आई-10 कार के आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक से ब्रेक लगा दिए जाने से कार चला रहे प्रदीप ने कट मारा तो कार का संतुलन बिगड़ गया। कार साइड में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंजना, याश्विन व सिद्धार्थ को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
11:12 AM, 26-Jul-2025