Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   779 candidates appeared in the first shift, and 755 in the second.

Kotdwar News: पहली पाली में 779 और दूसरी में 755 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 29 Nov 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 29 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
779 candidates appeared in the first shift, and 755 in the second.
चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन

पहली पाली में 519 और दूसरी में 228 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कोटद्वार के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में 779 और दूसरी पाली में 755 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

आयोग के प्रतिनिधि दिनेश नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर और गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर को केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पहली पाली में कुल पंजीकृत 1298 अभ्यर्थियों में से 779 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 519 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 983 अभ्यर्थियों में से 755 ने परीक्षा दी और 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed