Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aftab Shraddha Case: आफताब का कल होगा 'पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू', FSL की चार सदस्यीय टीम जाएगी तिहाड़

Thu, 01 Dec 2022 10:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Dec 2022 10:22 PM IST
खास बातें

Shraddha Aftab Latest News Today Live: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पूरा हो गया है। कड़ी सुरक्षा में पुलिस आफताब को अस्पताल लेकर पहुंची थी। अब यहां से वापस तिहाड़ ले जाया जाएगा। पढ़ें श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा लाइव अपडेट...

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Live: Aftab Amin Poonawalla Narco Test, Shraddha Case Full Story Update In Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी आफताब - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:32 PM, 01-Dec-2022

कल होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में शुक्रवार को आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। एफएसएल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम इसकी सूचना दी। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों की वजह से एफएसएल की चार सदस्यीय टीम व मामले की जांच कर रहे अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचकर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट करेंगे। इसे सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। एफएसएल के अधिकारी इसे पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू का नाम दे रहे हैं।
09:22 PM, 01-Dec-2022

पूरी तरह से सफल रहा नार्को टेस्ट: एफएसएल सूत्र

एफएसएल सूत्रों ने दावा किया है कि नार्को टेस्ट पूरी तरह सफल रहा। अब टेस्ट की रिपोर्ट को तैयार कर सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश कर दिया जाएगा। टेस्ट के बाद आफताब की मेडिकल जांच करवाने और काउंसलिंग के बाद दोपहर के समय वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
06:46 PM, 01-Dec-2022

जरूरत पड़ी तो आफताब का कराया जा सकता है पोस्ट नार्को टेस्ट

एफएसएल के सहायक निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट कराया जाएगा, फिलहाल अभी जरूरत नहीं। बताया जा रहा है कि आज के नार्को टेस्ट के बाद भी अगर जरूरत पड़ती है तो विशेषज्ञ इस प्रक्रिया को अपनाएंगे। 
05:45 PM, 01-Dec-2022

आफताब की मनोचिकित्सक महिला मित्र बोली आफताब को कभी डरते नहीं देखा

पुलिस पूछताछ में आफताब की मनोचिकित्सक महिला मित्र ने बताया कि उसने आफताब को कभी डर में नहीं देखा। आरोपी उसे मुंबई वाले घर के बारे में बताया करता था। उसका व्यवहार हमेशा सामान्य लगा।
03:37 PM, 01-Dec-2022

आफताब ने 12 अक्तूबर को महिला दोस्त को गिफ्ट की अंगूठी

दोनों की मुलाकात उसी बंबल डेटिंग एप से हुई थी, जिससे श्रद्धा व आफताब मिले थे। महिला अक्तूबर में दो बार आफताब के छतरपुर स्थित किराये के फ्लैट पर आई थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी कि श्रद्धा के शव के टुकड़े घर में रखे हुए हैं। आफताब ने 12 अक्तूबर को उसे अंगूठी गिफ्ट की थी। उसे पता नहीं था कि अंगूठी किसकी है। श्रद्धा की हत्या के 12 दिन बाद दोनों 30 मई को संपर्क में आए थे।
02:39 PM, 01-Dec-2022

सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे

आफताब ने महिला को श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे, इन्हें 18 अक्तूबर को छतरपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस को अभी तक सिर व धड़ नहीं मिला है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने महिला दोस्त से डेट करना शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 01-Dec-2022

आफताब के घर दो बार गई थी महिला दोस्त

वहीं, इससे पहले मंगलवार को श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की मनोचिकित्सक महिला दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह आफताब के घर दो बार गई थी, लेकिन उसे एक बार भी नहीं लगा कि घर में शव के टुकड़े रखे हुए हैं। उसे श्रद्धा की हत्या की जानकारी नहीं थी। 
12:14 PM, 01-Dec-2022

आफताब का नार्को टेस्ट पूरा

आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो गया है। आफताब को फिलहाल ऑब्जरवेशन में रखा गया। करीब दो घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला है। थोड़ी देर के बाद ही दिल्ली पुलिस पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल से तिहाड़ी जेल लेकर जाएगी। डॉ नवीन कुमार के नेतृत्व में सात डॉक्टरों की टीम ने नार्को टेस्ट किया। 
11:56 AM, 01-Dec-2022

कैसे होती है जांच

नार्को जांच एक परीक्षण प्रक्रिया होती है, जिसमें शख्स को ट्रुथ ड्रग नाम से आने वाल ली एक साइकोएक्टिव दवा दी जाती है। खून में दवा पहुंचते ही आरोपी अर्धचेतन अवस्था में पहुंचता है। हालांकि कई मामलों में सोडियम पेंटोथोल का इंजेक्शन भी दिया जाता है। जांच के दौरान मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट, मनोवैज्ञानिक और डॉक्टर होते हैं। इस दौरान अर्धमूर्छित आरोपी से जांच टीम अपने पैटर्न में सवाल पूछती है। 
11:41 AM, 01-Dec-2022

क्या होती है नार्को जांच

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एक मनोचिकित्सक पुलिस टीम के साथ जाएगा। परीक्षण में एक दवा का इंजेक्शन शामिल होता है जो व्यक्ति को संज्ञाहरण के विभिन्न चरणों में प्रवेश करने का कारण बनता है। यह एक कृत्रिम निद्रावस्था का चरण उत्पन्न करता है, जो एक व्यक्ति को कम हिचकिचाता है और ऐसी जानकारी प्रकट करने की अधिक संभावना होती है जो आमतौर पर चेतना की स्थिति में प्रकट नहीं होती है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed