{"_id":"6af0b66ea5d81369660a5d91","slug":"ghaziabad-pythons-spotted-daily-along-gangnahar-kanwar-route-in-masuri-panic-among-passersby-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मसूरी में गंगनहर कांवड मार्ग पर रोजाना दिख रहे अजगर, राहगीरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मसूरी में गंगनहर कांवड मार्ग पर रोजाना दिख रहे अजगर, राहगीरों में दहशत
Sun, 08 Nov 2026 11:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मसूरी में गंगनहर कांवड मार्ग पर अजगर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के गंगनहर कांवड मार्ग पर विशालकाय अजगरों की मौजूदगी से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में भारी दहशत का माहौल है। इस मार्ग पर आए दिन विशालकाय अजगरों के दिखने से लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
रात में दो पहिया वाहनों पर लोग आने जाने से डर रहे हैं, रात के समय में लोग ग्रुप में आ जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना अजगर दिखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में शनिवार रात फिर राहगीरों को एक काफी बड़ा अजगर दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रात में दो पहिया वाहनों पर लोग आने जाने से डर रहे हैं, रात के समय में लोग ग्रुप में आ जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना अजगर दिखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में शनिवार रात फिर राहगीरों को एक काफी बड़ा अजगर दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
राहगीरों की सुरक्षा दांव पर लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद लोगों के मन में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक आम जनता खौफ के साये में सफर करती रहेगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द यहां उचित कदम उठाकर इन अजगरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
जनता की सुरक्षा के लिए अब केवल कागजी कार्रवाई या संज्ञान लेने की नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर ठोस कार्रवाई किए जाने की सख्त जरूरत है।