MCD Live: शाम से रात और रात से हुई सुबह पर नहीं थमा सदन में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांतिपूर्ण हो गया लेकिन शाम के वक्त जब स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव शुरू हुआ तो बीच में ही हंगामा मच गया। दरअसल स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान सदस्यों को फोन लेकर जाने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया। भाजपा का कहना था कि वोटिंग के दौरान सदस्यों को फोन न ले जाने दिया जाए। इसी मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा जिसके चलते सदन में रातभर हंगामा हुआ और आज सुबह सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लाइव अपडेट
आतिशी ने कहा- अगर फिर से वोट कराएं तो दोबारा ये कुछ और मांग करेंगे
तानाशाही और गुंडागर्दी का आचरण हुआ: संजय सिंह
संजय सिंह आगे बोले, एमसीडी के चुनाव में लिखा था कि पोल बूथ पर वोटर मोबाइल ले जा सकता है। अगर गोपनीयता का वायलेशन होता, तो चुनाव आयोग ऐसा क्यों कहता? यहां चुने हुए पार्षद पर रोक लग रही है। क्या चोर छिपा है मन में? एक आदमी वोट देने गया, वोट देकर आ गया, अपना वोट किसी को दिखाया नहीं। तो क्या परेशानी है? मोबाइल लेकर नहीं जाओगे, शर्ट पहनकर नहीं जाओगे, मुस्कुराकर नहीं जाओ, घुटने के बल जाओगे... आखिर ये क्या है...? हमें क्रॉस वोटिंग का डर क्यों होगा?
BJP Mayor Candidate @gupta_rekha की हार की बौखलाहट देखिये‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2023
Supreme Court के निर्णय के बावजूद, पूरी रात सदन में
▪️हंगामा किया
▪️तोड़फोड़ की
▪️मारपीट और गुंडागर्दी की
और Standing Committee का Election नहीं होने दिया pic.twitter.com/SW3Rs6V88x
सदन स्थगित होने के बाद आप ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एमसीडी की मेयर शैली ओबरॉय ने आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज संग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शैली ओबरॉय ने कहा, हमने पूरी रात कोशिश की कि किसी तरह चुनाव हो जाएं। सदन को भाजपा ने गैरकानूनी तरीके से चलाने की कोशिश की, भाजपा ने सदन में मर्यादा का पालन नहीं किया और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आखिरकार टालना पड़ा। शैली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की पार्षद रेखा गुप्ता और अमित नागपाल ने सारी हदों को पार किया। हम इन दोनों पार्षदों पर क्या कार्रवाई की जानी चाहिए उसे लेकर बैठक में विचार करेंगे। कल सुबह 10:00 बजे तक के लिए सदन को स्थगित किया गया है।कल सुबह 10 बजे तक के लिए सदन स्थगित
सदन में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा ऐसे में सदन की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।सदन में पढ़ी गई हनुमान चालीसा
इसके बाद मेयर ने एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए कहा कि लौटते ही स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू कराएंगी, लेकिन करीब दो घंटे की देरी के बाद मेयर चेयर पर लौटीं। इस दौरान पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ किया और देशभक्ति के गाने भी गाए। सदन में जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाए गए। भाजपा की पार्षद शिखा राय ने निगम सचिव भगवान सिंह से सवाल किया कि मेयर मैडम अपनी चेयर पर लौट रही हैं, वे दो घंटे से गायब हैं। इसके करीब दस मिनट बाद मेयर चेयर पर लौटीं।छठी बार सदन स्थगित
करीब एक घंटे पहले छठी बार हंगामे के चलते सदन स्थगित किया गया।#WATCH | Delhi: Proceedings of the MCD house adjourned again for an hour amid sloganeering in the house. pic.twitter.com/MkaRKfKAqL
— ANI (@ANI) February 23, 2023
