फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case Updates: पांचों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, कार मालिक भी गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jan 2023 11:26 PM IST
खास बातें

Kanjhawala Death Case: दिल्ली के कंझावला में हुए सड़क हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीसीपी की देखरेख में एसआईटी काम करेगी। वहीं, कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस आज पांचों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
Kanjhawala Death Case Live Updates Victims Family Demands Section 302 Imposed On Anjali Friend Nidhi
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:23 PM, 05-Jan-2023

कंझावला कांड में कार मालिक भी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने बलेनो कार मालिक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि आशुतोष ने सरेंडर किया है। 
07:41 PM, 05-Jan-2023

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों की हुई पेशी

पांचों आरोपियों को रोहणी कोर्ट लाया गया लेकिन सुरक्षा कारणों से कोर्ट के लॉकअप से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष जांच अधिकारी ने तर्क रखा कि जांच को आगे बढ़ाना है, मामले में दो आरोपियों को और गिरफ्तार करना है।
विज्ञापन
04:56 PM, 05-Jan-2023

अदालत ने पांचों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने पांचों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की रिमांड आज खत्म हो रही थी।
04:30 PM, 05-Jan-2023

निधि के घर पहुंची पुलिस

सूचना के मुताबिक, निधि के घर पुलिस पहुंची है। फिलहाल अभी ये साफ नहीं है कि पुलिस किस उद्देश्य से वहां पहुंची है, कयास लगाए जा रहे हैं कि मामले को लेकर पूछताछ को आगे बढ़ाने को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां दस्तक दी है।
04:05 PM, 05-Jan-2023

निधि की मां का दवा डर की वजह से बेटी ने पुलिस से नहीं की शिकायत

कंझावला मौत मामले की चश्मदीद गवाह निधि की मां ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी बेटी दुर्घटना के बाद डरी हुई थी और इसलिए उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।
01:47 PM, 05-Jan-2023

जरूरत पड़ने पर हो सकता है नार्को टेस्ट

पुलिस हर गवाह और पक्ष से गहनता से पूछताछ कर रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस नार्को टेस्ट भी करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 05-Jan-2023

आरोपियों के बयान में विरोधाभास है-पुलिस

साथ ही कार मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के बयान में विरोधाभास है। आरोपी बार-बार बयान बदल रहे हैं। मृतक का शारीरिक शोषण नहीं हुआ था। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट फाइनल आनी बाकी है। निधि इस मामले की महत्वपूर्ण चश्मदीद है।
12:34 PM, 05-Jan-2023

हमारी 18 टीम काम कर रही हैं-पुलिस

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि एक आरोपी के भाई को बचाने की कोशिश की। मामले में हमारी 18 टीम काम कर रही हैं। हमने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 
12:27 PM, 05-Jan-2023

अमित के पास लाइसेंस नहीं था, सबूतों से छेड़छाड़ हुई: पुलिस

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने मामले में चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज किया है। गाड़ी अमित ड्राइव कर रहा था। अमित के पास लाइसेंस नहीं था। उसके भाई ने दूसरे को पुलिस के सामने कार चलाने की बात कहने के लिए कहा था। सबूतों से छेड़छाड़ की गई है। 
12:25 PM, 05-Jan-2023

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है- दिल्ली पुलिस

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि हमने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि पांच नहीं सात आरोपी हैं। अमित के दो दोस्त भी मामले में आरोपी हैं। अन्य दो लोगों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इनके नाम आशुतोष और अंकुश खन्ना हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed