फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Frustrated Over Potholed Road Youth Climbed Mobile Tower Demanding Repairs

बिहार: जर्जर सड़क से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- सड़क बनवाओ तभी उतरूंगा; प्रशासन के हाथ-पांव फूले

Sat, 12 Sep 2026 11:12 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 11:12 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बड़ा बैजनाथ गांव में जर्जर सड़क से परेशान कृष्णा पासवान विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने सड़क की समस्या का समाधान होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। 

विज्ञापन
Bihar Frustrated Over Potholed Road Youth Climbed Mobile Tower Demanding Repairs
जर्जर सड़क निर्माण मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड की पकड़ी पंचायत स्थित बड़ा बैजनाथ गांव में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां जर्जर सड़क की समस्या को लेकर विरोध जताने के लिए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, वह नीचे नहीं आएगा। टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान कृष्णा पासवान के रूप में हुई है। घटना की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा कि जब तक सड़क की समस्या से निजात नहीं मिलेगी, तब तक वह नीचे नहीं आएगा। मामला शुक्रवार शाम का बताया गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से जर्जर है गांव की मुख्य सड़क
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से पूरी तरह जर्जर हालत में है। इसके कारण बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टावर पर चढ़ने वाले युवक कृष्णा पासवान का कहना है कि उसने इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो नाराज होकर कृष्णा पासवान को गांव के ही मोबाइल टावर पर चढ़ना पड़ा। वहीं, टावर पर युवक को देख गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ग्रामीण लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने समझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर मोतीपुर के BDO अरविंद कुमार गुप्ता और बरुराज थाना के थानाध्यक्ष कुनाल कुमार कश्यप के साथ पुलिस टीम पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मामले पर बीडीओ ने कहा कि 'नौजवानों से मेरी अपील है कि कोई भी ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार प्रशासन को जरूर बताएं। आज नेटवर्क का जमाना है, आप तुरंत फोन करके सूचना दे सकते हैं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सड़क पंचायत स्तर की नहीं, बल्कि विभागीय सड़क है। इस सड़क की निर्माण रिपोर्ट संबंधित विभाग के साथ-साथ डीएम और एसडीएम को भेजी जाएगी और वहां से जो भी दिशा-निर्देश आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, ग्रामीणों को राहत देने के लिए तत्काल ही मिट्टी-मोरम डालकर सड़क को चलने लायक बनाने का अस्थायी समाधान किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed