फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का मार्च

Mon, 12 Oct 2026 12:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 PM IST
खास बातें

दिल्ली में बीते दो दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार इंडिया गठबंधन भी सड़क पर उतरेगा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करेंगे। इस दौरान इनकी कोशिश सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश की मिलकर से शिकायत करने की होगी।

विज्ञापन
INDIA bloc's march over the issue of SIR and vote theft
सीजेपी नेता सौरव दास - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:49 PM, 12-Oct-2026

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद के बॉर्डर पर सख्त पहरा, वाहनों की जांच

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस सतर्क है। दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वाहनों को दिल्ली की ओर जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

पुलिस की ओर से शहर में दिल्ली से जुड़ने वाले सात स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इनमें मांगर चुंगी, शूटिंग रेंज, प्रहलादपुर पुल बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, बसंतपुर पुस्ता रोड और इस्माइलपुर रोड शामिल रहे। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन चालकों को कई स्थानों पर रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस जांच का उद्देश्य विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।
12:44 PM, 12-Oct-2026

इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंडी हाउस पर कांग्रेस समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं, पंत मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला। करीब 500 कार्यकर्ता केंद्रीय टर्मिनल से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहे हैं। पंत मार्ग और बाबा खड्गसिंह मार्ग होकर जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इनको कहीं रोका नहीं है।
विज्ञापन
12:41 PM, 12-Oct-2026

'आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं?', हाई कोर्ट ने पुलिस से सख्त सवाल किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद वसीक नदीम खान की कथित गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस से सख्त सवाल किया। अदालत ने पूछा कि आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं? यह सुनवाई जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले उनकी हिरासत में लिए जाने की याचिका पर हो रही थी।

याचिकाकर्ता नदीम खान एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के राष्ट्रीय सचिव और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाहीन बाग थाना पुलिस ने 29 सितंबर को उन्हें जंतर मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोकने के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया था। याचिका के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अबुल फजल एन्क्लेव स्थित जमात-ए-इस्लामी हिंद मुख्यालय में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कथित तौर पर कैद रखा। खान का कहना है कि उन्हें न तो औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत का कोई लिखित आधार दिया गया।

इससे पहले शुक्रवार को खान की ओर से पेश वकील शाहरुख आलम ने अदालत से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि खान को फिर से हिरासत में लिए जाने की आशंका है और उन्हें कोलकाता जाने की फ्लाइट भी पकड़नी है। हालांकि, तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था और मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया था। पीठ ने कहा था कि कोई लिखित सूचना नहीं है जो उन्हें यात्रा से रोकती हो या घर में नजरबंद करने की बात कहती हो।
12:32 PM, 12-Oct-2026

सीपी में हालात सामान्य, जनपथ रोड पूरी तरह खुला

सीपी में हालात सामान्य - फोटो : अमर उजाला
सीपी में हालात सामान्य है। पुलिस बल की तैनाती है लेकिन बीते दिनों के मुकाबले आज पुलिस कम नजर आ रही है। जनपथ रोड पूरी तरह खुला है, वहां कोई बैरीकेडिंग नहीं है। संसद मार्ग रोड पर अभी भी बैरीकेडिंग है, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस लोगों और निजी वाहन को अंदर जाने की अनुमति दे रही है। जंतर मंतर को पूरी तरह घेरेबंद में रखा गया है।
12:18 PM, 12-Oct-2026

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे सीजेपी नेता

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'हम जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस से तारीख मांगेंगे। हमें उम्मीद है कि पुलिस हमें तारीख देगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम 24 घंटे के भीतर अगला कदम उठाएंगे।'
11:57 AM, 12-Oct-2026

सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पुलिस प्रदर्शन की अनुमति के लिए 10 दिन पहले आवेदन करने को कहती है। अब सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दास ने कहा कि पुलिस खुद प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय कर बताए। पार्टी ने कहा कि 24 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 12-Oct-2026

भाजपा की चारसौबीसी नहीं चलने देंगे: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में लाखों वोट फर्जी बने हुए हैं। एक व्यक्ति के 10 वोट बने हुए हैं। कई विधानसभाओं में हमने ऐसे फर्जी वोट निकाले हैं। हम सूची जारी करेंगे। इसका मतलब SIR में गड़बड़ है। करोड़ों रुपए SIR में खर्च किए, समय बर्बाद किया। भाजपा की चारसौबीसी नहीं चलने देंगे, 403 पर।
10:20 AM, 12-Oct-2026

जनता ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया है। एक भी साक्ष्य इनके पास नहीं है। एक साल से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने हैं। 10 साल से अखिलेश यूपी से बाहर हैं, 30 साल से कांग्रेस यूपी से बाहर है। हर राज्य में इनकी सरकार चली गई है। आज ये SIR को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने वही काम किया जो 1952 से हो रहा है।"
10:07 AM, 12-Oct-2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर होगा विपक्ष

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रस्तावित मार्च में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च सुप्रीम कोर्ट तक निकाला जाना है। इसमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों, आरजेडी, एनसीपी (एसपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, वीसीके और आईयूएमएल के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। केरल के कुछ क्षेत्रीय दल भी मार्च में हिस्सा ले सकते हैं।
09:02 AM, 12-Oct-2026

कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात, पुलिस ने बैरिकेडिंग की

आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed