{"_id":"6acc621e5a8d7ff5d205a761","slug":"delhi-police-has-registered-an-fir-following-a-complaint-by-the-chief-security-officer-of-jnu-delhi-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू के प्रोफेसर और सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू के प्रोफेसर और सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज
Mon, 12 Oct 2026 09:59 AM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : फाइल फोटो
छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बर्खास्त प्रोफेसर एवं कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। यह एफआईआर 11 अक्तूबर 2026 को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के विवरण में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है। इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय की इंटरनल कमिटी (आईसी) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं, प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन