Live
LIVE: सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का मार्च
{"_id":"6acc4a2ea726e2758f0928b6","slug":"india-bloc-s-march-over-the-issue-of-sir-and-vote-theft-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 12 Oct 2026 02:50 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:50 PM IST
खास बातें
दिल्ली में बीते दो दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच आज फिर इंडिया गठबंधन भी सड़क पर उतरा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च है। उधर, दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस से प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की। सीजेपी का कहना है कि पुलिस को 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बता देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी खुद प्रदर्शन का अगला एलान करेगी।
विज्ञापन
INDIA Bloc March Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:50 PM, 12-Oct-2026
सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे: इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'पूरा इंडिया ब्लॉक एक है। सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।'02:31 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का मार्च शुरू हो गया है। सभी नेता एक बस में सवार हो कर रवाना हुए हैं। इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हो गया है।
विज्ञापन
01:42 PM, 12-Oct-2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने राजधानी में प्रदर्शन करने की जगह को बदल दिया है। दिल्ली में अब तीन जगहों पर ही धरना प्रदर्शन हो सकेगा। इन जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, सीबीडी मैदान शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल से जंतर मंतर का नाम हटा दिया गया है।
01:33 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
बाराखंबा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
01:15 PM, 12-Oct-2026
'आज हमारे साथ सीपी बाराखंबा जंक्शन पर जुड़ें'
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'आज हमारे साथ सीपी बाराखंबा जंक्शन पर जुड़ें। जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है। कोई भी हो किसी भी पार्टी का हो, अगर भाजपा के लिए सोचते हैं तो आप भी आ जाएं। जो भी हों आप आएं और संविधान की रक्षा करें।'12:59 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने हरियाणा से आए 500 कांग्रेस कार्यकर्ता
इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने हरियाणा से करीब 500 कार्यकर्ता दिल्ली आए हैं। वह कनॉट प्लेस की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय टर्मिनल से कनॉट प्लेस की ओर निकले। पुलिस ने इनका रास्ता नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 12-Oct-2026
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद के बॉर्डर पर सख्त पहरा, वाहनों की जांच
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस सतर्क है। दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वाहनों को दिल्ली की ओर जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
पुलिस की ओर से शहर में दिल्ली से जुड़ने वाले सात स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इनमें मांगर चुंगी, शूटिंग रेंज, प्रहलादपुर पुल बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, बसंतपुर पुस्ता रोड और इस्माइलपुर रोड शामिल रहे। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन चालकों को कई स्थानों पर रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस जांच का उद्देश्य विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।
पुलिस की ओर से शहर में दिल्ली से जुड़ने वाले सात स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इनमें मांगर चुंगी, शूटिंग रेंज, प्रहलादपुर पुल बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, बसंतपुर पुस्ता रोड और इस्माइलपुर रोड शामिल रहे। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन चालकों को कई स्थानों पर रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस जांच का उद्देश्य विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।
12:44 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंडी हाउस पर कांग्रेस समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं, पंत मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला। करीब 500 कार्यकर्ता केंद्रीय टर्मिनल से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहे हैं। पंत मार्ग और बाबा खड्गसिंह मार्ग होकर जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इनको कहीं रोका नहीं है।
12:41 PM, 12-Oct-2026
'आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं?', हाई कोर्ट ने पुलिस से सख्त सवाल किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद वसीक नदीम खान की कथित गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस से सख्त सवाल किया। अदालत ने पूछा कि आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं? यह सुनवाई जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले उनकी हिरासत में लिए जाने की याचिका पर हो रही थी।याचिकाकर्ता नदीम खान एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के राष्ट्रीय सचिव और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाहीन बाग थाना पुलिस ने 29 सितंबर को उन्हें जंतर मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोकने के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया था। याचिका के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अबुल फजल एन्क्लेव स्थित जमात-ए-इस्लामी हिंद मुख्यालय में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कथित तौर पर कैद रखा। खान का कहना है कि उन्हें न तो औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत का कोई लिखित आधार दिया गया।
इससे पहले शुक्रवार को खान की ओर से पेश वकील शाहरुख आलम ने अदालत से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि खान को फिर से हिरासत में लिए जाने की आशंका है और उन्हें कोलकाता जाने की फ्लाइट भी पकड़नी है। हालांकि, तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था और मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया था। पीठ ने कहा था कि कोई लिखित सूचना नहीं है जो उन्हें यात्रा से रोकती हो या घर में नजरबंद करने की बात कहती हो।
12:32 PM, 12-Oct-2026
सीपी में हालात सामान्य, जनपथ रोड पूरी तरह खुला
सीपी में हालात सामान्य है। पुलिस बल की तैनाती है लेकिन बीते दिनों के मुकाबले आज पुलिस कम नजर आ रही है। जनपथ रोड पूरी तरह खुला है, वहां कोई बैरीकेडिंग नहीं है। संसद मार्ग रोड पर अभी भी बैरीकेडिंग है, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस लोगों और निजी वाहन को अंदर जाने की अनुमति दे रही है। जंतर मंतर को पूरी तरह घेरेबंद में रखा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन