फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shutters opened in Connaught Place in morning were locked as protesters arrived affecting business worth Rs 30

दिल्ली: कनॉट प्लेस में सुबह खुले शटर, प्रदर्शनकारियों के आते ही लगे ताले, 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 12 Oct 2026 06:16 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 06:16 AM IST
सार

व्यापारिक संगठनों का कहना है कि राजनीतिक प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसे स्थान तय किए जाने चाहिए जहां व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। 
 

विज्ञापन
Shutters opened in Connaught Place in morning were locked as protesters arrived affecting business worth Rs 30
कनॉट प्लेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस में कारोबार चौपट हो गया है। पहले दिन दुकानें बंद रहीं तो दूसरे दिन व्यापारियों ने शांति रहने की उम्मीद के साथ सुबह शटर उठाए, लेकिन प्रदर्शनकारियों के पहुंचते ही फिर दुकानें बंद करनी पड़ीं। व्यापारियों के अनुसार, दो दिनों में कनॉट प्लेस में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। शनिवार को करीब 150 करोड़ रुपये और दूसरे दिन रविवार को भी करीब 150 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा। 

विज्ञापन


व्यापारिक संगठनों का कहना है कि राजनीतिक प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसे स्थान तय किए जाने चाहिए जहां व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। 
विज्ञापन


त्योहार का सीजन, लेकिन बाजार में सन्नाटा : 
नवरात्रों से जनवरी तक का समय व्यापारियों के लिए सबसे अहम सीजन है। त्योहार और शादी-विवाह की खरीदारी के चलते बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा ग्राहक आते हैं। ऐसे में कनॉट प्लेस में लगातार दो दिन कारोबार प्रभावित होना व्यापारियों के लिए बड़ा झटका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के पहुंचते ही फिर लगा ताला : 
सुबह कनॉट प्लेस में कई दुकानों के शटर खुले तो लगा कि बाजार अब सामान्य होगा। दुकानदार कर्मचारियों के साथ पहुंचे और ग्राहकों का इंतजार शुरू किया।  कुछ देर बाद ग्राहक तो नहीं आए लेकिन प्रदर्शनकारी जरूर आ गए जिससे माहौल फिर बदल गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। उसके बाद सुरक्षा को देखते हुए कई व्यापारियों ने दोबारा दुकानें बंद कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed