फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt constituted 3 special committees for upcoming Ramlila, Durga Puja and Chhath Puja

दिल्ली: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ के लिए तीन विशेष समितियां गठित, सीएम का निर्देश; इन मंत्रियों को कमान

Sat, 26 Sep 2026 12:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 12:16 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए तीन विशेष समितियां गठित की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर इन पर्वों की व्यवस्थाओं की कमान मंत्रियों, विधायकों और समाज सेवियों को सौंपी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि इन आस्था के पर्वों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi govt constituted 3 special committees for upcoming Ramlila, Durga Puja and Chhath Puja
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आगामी दिनों में मनाए जाने वाले आस्था व भक्तिभाव के पर्व रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा को श्रद्धा, अपनत्व और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित कराने व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन अलग-अलग विशेष समितियों का गठन किया है। ये समितियां संबंधित पर्वों के लिए स्थानों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के साथ-साथ आयोजन स्थलों पर आवश्यक नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली, चिकित्सा तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी में इन प्रमुख धार्मिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। 
विज्ञापन


रामलीला समिति की कमान रविंद्र इंद्राज को
दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीलाओं के लिए स्थानों और तैयारियों की समीक्षा व उन्हें अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में सदस्यों के रूप में विधायक अशोक गोयल, विधायक अनिल कुमार शर्मा, विधायक श्याम शर्मा, विधायक संजय गोयल और विधायक संदीप सहरावत शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सचिव, राजस्व-सह-मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) इसके सदस्य सचिव बनाए गए हैं। समिति का प्रमुख दायित्व संबंधित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आवश्यक एनओसी जारी करवाना है। 

इसके साथ ही रामलीला स्थलों पर पीने के पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन सेवा, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति के दायरे में है। समिति आयोजन स्थल पर बिजली कनेक्शन तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी। 

यह समिति रामलीला आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वदेशी, नशा मुक्त भारत अभियान तथा सार्वजनिक महत्व के अन्य विषयों से जुड़े संदेशों को बढ़ावा देने पर भी काम करेगी। इसके अतिरिक्त समिति आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य विषय या मुद्दे को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर सकती है।

दुर्गा पूजा समिति की कमान कपिल मिश्रा को
दुर्गा पूजा के लिए विभिन्न स्थानों और तैयारियों की समीक्षा व उन्हें अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति भाषा व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। समिति में सदस्य के रूप में विधायक शिखा रॉय और नीरज बसोया के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भट्टाचार्य, देवदत्त भारद्वाज, अरुण मुखर्जी शामिल किए गए हैं। सचिव, राजस्व-सह-मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। 

दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख कार्यों में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एनओसी जारी करवाने के साथ पूजा स्थलों पर पीने के पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा, मोबाइल शौचालय,अग्निशमन सेवा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग की पर्याप्त व्यवस्था आदि सुनिश्चित करेगी। आयोजन स्थल पर बिजली कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी समिति के दायरे में होगी। 

समिति पूजा आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वदेशी, नशा मुक्त भारत अभियान व सार्वजनिक महत्व के अन्य विषयों पर जागरूकता संदेशों को बढ़ावा देगी। विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम, अस्थायी तालाब या टैंक की व्यवस्था करना तथा विसर्जन के बाद बचे अवशेषों की सफाई सुनिश्चित करना भी समिति की जिम्मेदारी होगी। इसके अतिरिक्त समिति आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य विषय या मुद्दे को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर सकती है।

छठ पूजा की तैयारियां कपिल मिश्रा के जिम्मे
छठ पूजा पर्व के लिए दिल्ली में स्थानों और तैयारियों की समीक्षा तथा उन्हें अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति की अध्यक्षता कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति भाषा तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। समिति में सदस्य के रूप में विधायक अभय कुमार वर्मा, विधायक चंदन कुमार चौधरी, विधायक संदीप सहरावत, विधायक दीपक चौधरी सहित सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा कार्य करेंगे, जबकि सचिव, राजस्व-सह-मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) इसके सदस्य सचिव होंगे। 

छठ पूजा समिति संबंधित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एनओसी जारी करवाने के साथ आयोजन स्थलों पर पीने के पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन सेवा, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, सफाई एवं फॉगिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। घाटों और आयोजन स्थलों पर बिजली कनेक्शन तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति भी समिति के कार्यक्षेत्र में होगी। इसके अलावा समिति पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वदेशी, नशा मुक्त भारत अभियान व सार्वजनिक महत्व के अन्य विषयों से संबंधित संदेशों को बढ़ावा देगी। इसके अतिरिक्त समिति आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य विषय या मुद्दे को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर सकती है।

आस्था के पर्वों पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं: सीएम रेखा गुप्ता 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को जोड़ने वाले आस्था के महत्वपूर्ण पर्व हैं। इन पर्वों से लाखों लोगों की श्रद्धा और भावनाएं जुड़ी हैं। हमारी सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता के साथ अपने पर्व मना सकें और उन्हें आयोजन स्थलों पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 


उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है, ताकि धार्मिक आयोजनों में सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सौहार्द का वातावरण बना रहे। दिल्ली में सभी पर्वों और परंपराओं का सम्मान करते हुए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आस्था के साथ व्यवस्था और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed