{"_id":"6ab761d5e928bd67ff056dd3","slug":"man-dies-after-being-hit-by-a-car-near-sukhdev-vihar-metro-station-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर: ऑटो और ई-रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर: ऑटो और ई-रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत
Sat, 26 Sep 2026 11:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:40 AM IST
सार
शुक्रवार देर रात दिल्ली के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और घायल बताया जा रहा है। इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कल देर रात दिल्ली के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक अपनी कार घटनास्थल पर ही छोड़ गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन