फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malviya Nagar Fire Live: आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज चार दिन की पुलिस कस्टडी में

Thu, 04 Jun 2026 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jun 2026 12:17 PM IST
खास बातें

Delhi Hotel Fire Live Updates News in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस होटल प्रबंधक की तलाश कर रही है। होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Delhi Hotel Fire Live Updates Owner Lovkesh Bajaj Arrested Death Toll Details in Hindi
जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:38 PM, 04-Jun-2026

चार दिन की कस्टडी में होटल मालिक

मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
02:46 PM, 04-Jun-2026

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। तेज बारिश भी हो रही है। वहीं आंधी तूफान में होटल से शीशे नीचे गिर रहे हैं। आंधी आने से बिल्डिंग से टूटे हुए शीशे और अन्य मालवा, साइन बोर्ड नीचे गिरने लगे।  इससे होटल के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी बैठे थे जो की दूर हो गए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
02:09 PM, 04-Jun-2026

दिल्ली के एम्स में हुआ विवेक अग्रवाल के परिवार का पोस्टमार्टम

शव को लेकर जाती एंबुलेंस और स्वजन - फोटो : भूपिंदर सिंह
मालवीय नगर स्थित होटल में आग से जलकर मौत होने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार का एम्स में पोस्मार्टम होने के बाद शव को एंबुलेंस और स्वजन ले जाते हुए।
02:08 PM, 04-Jun-2026

मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों के नाम, मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

1. अशोक, 56 साल 
2. विवेक अग्रवाल , 47 साल 
3. तुल्किनोव खपुमेइयुम, 40 साल 
4. मखपिरात खोन कोचकारोवा,  75 साल 
5. प्रेम लता , 70 साल 
6. कमला देवी,  52 साल
02:02 PM, 04-Jun-2026

घायल दिल्ली पुलिस के जवानों से डिस्चार्ज

मालवीय नगर अग्निकांड में राहत बचाव के काम के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान एम्स ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज हो गए। आग में घायल हुए दो बांग्लादेशियों को आगे के इलाज के लिए एम्स से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
02:01 PM, 04-Jun-2026

विवेक अग्रवाल के परिवार की मीडिया से अपील

अर्थियां लाई गई - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हादसे के बाद सेक्टर 46 में विवेक अग्रवाल के घर के बाहर परिचित लगातार आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने मीडिया को दूर रहने की गुजारिश की है। घर के आसपास का एरिया पुलिस सिक्योर कर रही है। शवों को यहां से श्मशान घाट ले जाने के लिए परिवार ने पांच एम्बुलेंस बुलाई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 04-Jun-2026

मरने वाले विदेशी नागरिकों की हुई पहचान

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान भी कर ली गई है। ये सभी 11 देशों से हैं। होटल में जमा इनके दस्तावेजों से इनकी पहचान की गई है। तमाम औपचारिकताओं के लिए एंबेसियों के जरिए बातचीत जारी है।
01:27 PM, 04-Jun-2026

अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा

अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के एक दिन बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस होटल से कल मदद की गुहार और चीख-पुकार की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ खामोशी नजर आ रही है। हादसे के बाद होटल की इमारत बुरी तरह झुलसी हुई दिखाई दे रही है। आसपास की कई दुकानें बंद हैं, जबकि गीले गद्दे और आग के निशान त्रासदी की भयावह कहानी बयां कर रहे हैं।
01:22 PM, 04-Jun-2026

दौरे के बाद सीएम का निर्देश, घायलों को मिले हर संभव मदद

सीएम रेखा ने किया अस्पताल का दौरा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। घायलों के चिकित्सा खर्च अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से वहन किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। सीएम ने कहा कि सरकार घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिले, इसकी भी प्रार्थना की गई। दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
01:20 PM, 04-Jun-2026

पीड़ित परिवार के लोगों से सीएम ने की बातचीत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दुखद आग की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed