Live
Delhi Building Collapse Live: मोती बाग में गिरी चार मंजिला इमारत, नौ का हुआ रेस्क्यू; तीन की मौत
Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दो
घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
राहुल गांधी बोले- सभी पीड़ितों के साथ हम खड़े
मेरी अपील है कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था, अब हालात जानलेवा हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।
केजरीवाल ने जताया शोक
सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 6, 2026
दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर… https://t.co/HSzRPPOVJy
मकान मालिक पर FIR, जांच के लिए कमेटी गठित
कमेटी करेगी जांच
उन्होंने बताया कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मकान मालिक पर एक्शन
सांसद ने जानकारी दी कि इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और संभवतः उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
इमारत थी पुरानी
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह इमारत आज या कल में नहीं बनी थी, बल्कि काफी पुरानी थी। बिधूड़ी ने कहा, "हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। कुछ लोग घायल हुए हैं, उनके भी हम जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह ऐसे सख्त से सख्त इंतजाम करे जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।"
एक छात्र की हुई मौत
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 20 से 25 छात्र एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक छात्र की मौत हो चुकी है।एमसीडी के बिल्डिंग विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप
ऑडिट के नाम पर वसूली की आशंका
यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हादसे के बाद अब सुरक्षा और ऑडिट के नाम पर एक बार फिर से व्यापारियों, जिम, होटलों और अस्पतालों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाएगी, लेकिन जमीनी स्तर पर सिस्टम में कोई सुधार नहीं होगा।
दिल्ली में इमारतों का गिरना चुनाव से कहीं बड़ा मुद्दा - कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त
सिस्टम पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि चुनाव से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि जिस तरह से बच्चे यहां अपनी जान गंवा रहे हैं और दिल्ली में इमारतें इस तरह से लगातार ढह रही हैं। दत्त ने सरकार से अपील करते हुए कहा, "जिस तरह से इन बच्चों की जान गई है, वह बेहद दुखद है। सरकार को तुरंत इन बच्चों और उनके परिवारों की सहायता करनी चाहिए।"
दोबारा न हो ऐसा हादसा
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। घटना को हृदयविदारक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस समय पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ बच्चों की मदद करने पर होना चाहिए।
मलबे के अंदर से आ रहे हैं छात्रों के फोन- बीजेपी विधायक अनिल शर्मा
पीजी में रहते थे छात्र
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है; इससे ज्यादा दिल दहला देने वाला कुछ नहीं हो सकता। अलग-अलग जगहों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत के पीजी में रहते थे।
अंदर से आ रही हैं कॉल
उन्होंने एक चिंताजनक जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुछ छात्र मलबे के अंदर से फोन भी कर रहे हैं। हालांकि सटीक संख्या बताना मुश्किल है कि अंदर पांच, 10 या 20 छात्र हैं, लेकिन यह तय है कि छात्र फंसे हुए हैं और अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ने पूरी टीम यहां भेज दी है। हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। पूरी सरकार इस घटना को लेकर बेहद चिंतित है और हमारा मुख्य उद्देश्य हर हाल में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
डॉग स्क्वॉड के साथ एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
फंसे लोगों की सटीक संख्या अभी अज्ञात
दिल्ली पुलिस का कहना है कि वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे के नीचे कुल कितने लोग फंसे हुए हैं या कितने लोग घायल हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस व प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहे हैं। घटना से जुड़ी और अधिक जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.