Delhi Blast Live Updates: दिल्ली धमाके की जांच तेज, दोबारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA, कश्मीर पुलिस भी
{"_id":"69169dd97fd439789a0566e8","slug":"delhi-blast-live-updates-in-hindi-omar-s-house-demolished-in-pulwama-2025-11-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast Live Updates: दिल्ली धमाके की जांच तेज, दोबारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA, कश्मीर पुलिस भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
खास बातें
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम भीषण धमाका हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर उन नबी का जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घर ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:37 PM, 14-Nov-2025
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही ये अपील
लाल किले के पास हुए बम धमाके का असर अब राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। धमाके के बाद से चांदनी चौक, गांधी नगर, न्यू और ओल्ड लाजपतराय मार्केट में कारोबारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इन स्थानों पर लोगों से बिना आवश्यकता भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील की है। लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और सरोजिनी नगर तीन-तीन शिफ्टों में लगातार पहरेदारी कर रही है।
05:32 PM, 14-Nov-2025
कुछ लोग आए और सामान ले गए; मकान मालिक मद्रासी
दिल्ली आतंकी हमले के आरोपी डॉक्टर मुज्जमिल के बारे में उसके मकान मालिक हाजी मद्रासी ने बताया कि उसे किराए का मकान चाहिए था। वह उसी रात अपना सामान रखने आया और चला गया। उसके बाद मेरी उससे मुलाकात नहीं हुई। उसने दो महीने का एडवांस एक साथ दे दिया। मुझे इस बारे में तब पता चला जब लोग यहां आए और उसका सामान ले गए।
#WATCH | Faridabad, Haryana: On the Red Fort blast, accused Dr Muzammil, his landlord, Haji Madrasi, says, "He wanted a house to rent... He came that same night to keep his belongings and left. After that, I haven't met him.... He gave two months' advance at once... I got to know… pic.twitter.com/3K9zLKQ0Cq
— ANI (@ANI) November 14, 2025
विज्ञापन
05:17 PM, 14-Nov-2025
एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस पहुंची अल-फलाह यूनिवर्सिटी
फरीदाबाद में एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम शुक्रवार को दोबारा से अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है।
फरीदाबाद में एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम शुक्रवार को दोबारा से अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है।
04:48 PM, 14-Nov-2025
दिल्ली आतंकी हमले में बाल-बाल बचे दो हवलदार, धमाके से 30 से 50 फुट की थी दूरी
कहते हैं कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोए.. जी हां लाल किले बम धमाके के दौरान दिल्ली पुलिस के दो हवलदार के साथ ऐसा ही हुआ है। लालकिले चौकी में तैनात हवलदार अजय चहल व एक अन्य हवलदार बाल-बाल बच गए। दिल्ली पुलिसकर्मियों में चर्चा है कि भगवान की विशेष कृपया से ही दोनों बचे हैं। ये दोनों पुलिसकर्मी धमाके वाली जगह से मात्र 30 से 50 फुट की दूरी पर खड़े हुए थे और इन्हें खरोंच तक नहीं आई, जबकि 300 फुट की दूसरी पर खड़े लोगों की मौत हो गई।
03:11 PM, 14-Nov-2025
नूंह, गुरुग्राम में खरीदे विस्फोटक
सफेदपोश आतंकियों ने हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम से आईईडी और गोला-बारूद के लिए कच्चे माल की खरीदारी की। वहीं आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की धमकियां देता रहा है।02:22 PM, 14-Nov-2025
मुजम्मिल के संपर्क में था मुस्तकीम
दिल्ली विस्फोट मामले में जांच के रही एनआईए द्वारा बुधवार रात में जहां पिनगवां से खाद विक्रेता दिनेश सिंगला को गिरफ्तार किया। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा सुनहेड़ा के युवक मुस्तकीम पुत्र शहीद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक अल फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने के बाद अप्रेंटिस पर था। 2 नवंबर को अप्रेंटिस खत्म हुई थी। बताया जा रहा है कि 9 नवंबर को मुस्तकीम एम्स में टेस्ट देने के लिए गया था। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने सुनहेड़ा गांव में दस्तक दी, पूछताछ करने के बाद पुलिस वापिस चली गई। इसके बाद गुरुवार रात को मुस्तकीम को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 14-Nov-2025
गाड़ी शाहीन के नाम इस्तेमाल कर रहा था कोई और
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कथित कमांडर डॉ. शाहीन सईद की दूसरी कार अल फलाह यूनिवर्सिटी में गुरुवार को मिली है। डॉ. शाहीन ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के ही ब्लॉक नंबर 15 के फ्लैट नंबर 32 के पते पर सितंबर 2025 में ये कार खरीदी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद फरीदाबाद पुलिस की टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में कार ढूंढी और इसके आस-पास के इलाके को सील किया गया है। बम निरोधक दस्ता से भी कार की जांच कराई गई है। वहीं, आज फोरेंसिक व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने कार की जांच की है।
12:36 PM, 14-Nov-2025
दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी शाहीन को लेकर हुआ ऐसा खुलासा
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई करने वाली डॉ. शाहीन ने कभी भी हिजाब नहीं पहना। वह हमेशा एक आम छात्रा की तरह सलवार शूट में ही रहती थीं। वहीं अब डॉ. शाहीन की पहचान एक आतंकी के रुप में है। ऐसे में एक टॉपर छात्रा का ब्रेन वॉश इस प्रकार किया गया कि वह अब दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी है।
11:22 AM, 14-Nov-2025
डॉक्टर शाहीन की ब्रेजा कार की जांच
फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में मिली डॉक्टर शाहीन की ब्रेजा कार की जांच फोरेंसिक व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम कर रही है।11:04 AM, 14-Nov-2025
फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद में चेकिंग
फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद में पुलिस ने चेकिंग की है। पुलिस ने कहा कि पूरे जिले में चल रहा है सर्च व काम्बिंग अभियान चल रहा है।