Delhi Election 2025 Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली भारत के दिलों में से एक, लेकिन नहीं हुआ विकास
{"_id":"679ee9471c1147c80107de74","slug":"delhi-assembly-election-2025-news-live-bjp-congress-aap-delhi-vidhan-sabha-chunav-date-opinion-poll-2025-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2025 Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली भारत के दिलों में से एक, लेकिन नहीं हुआ विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 02 Feb 2025 04:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Feb 2025 04:50 PM IST
खास बातें
Delhi Vidhan Sabha Chunav News Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:47 PM, 02-Feb-2025
भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का मौका नहीं मिला...
राजेंद्र नगर में एक चुनावी रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'दिल्ली भारत के दिलों में से एक है, लेकिन दिल्ली के साथ सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पिछले 25 वर्षों से यहां या तो कांग्रेस की सरकार रही है या आम आदमी पार्टी की। भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का मौका नहीं मिला...भले ही हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस और आप सरकारों के कारण दिल्ली में ज्यादा विकास नहीं हुआ है।'#WATCH | #DelhiElection2025 | During an election rally in Rajendra Nagar, Defence Minister and Senior BJP leader Rajnath Singh says, " Delhi is one of the hearts of India but the biggest irony with Delhi is that for last 25 years, here it has been either the Congress govt or AAP… pic.twitter.com/N5lsfT7Tjw
— ANI (@ANI) February 2, 2025
03:25 PM, 02-Feb-2025
AAP के सच्चे सिपाही हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ: प्रियंका कक्कड़
AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "AAP का कुनबा लगातार बढ़ा है। AAP के सच्चे सिपाही हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं। जिनका एक मात्र लक्ष्य है कि हर बच्चे तक अच्छी और बेहतरीन शिक्षा पहुंचे। हमारा लक्ष्य है कि हर घर में 24 घंटा बिजली रहे। अरविंद केजरीवाल एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सरकारी खजाने का मुंह जनता की तरफ मोड़ा हुआ है। हम सब उसी विचारधारा के साथ जुड़े हैं।"
विज्ञापन
02:26 PM, 02-Feb-2025
कांग्रेस और AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जा रही हैं। अब कल के बजट के बाद कैंसर की, गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, 'खेलो इंडिया अभियान' के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है। दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह AAP-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। AAP-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है। इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है।'02:05 PM, 02-Feb-2025
'नेहरु जी के जमाने में 12 लाख पर 1 चौथाई कटौती'
पीएम मोदी ने कहा, 'कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।'
02:02 PM, 02-Feb-2025
गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी
पीएम ने कहा, 'आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे। मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।'
01:55 PM, 02-Feb-2025
AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 02-Feb-2025
वोटिंग से पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।"
01:37 PM, 02-Feb-2025
आरकेपुरम में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आप-दा के नेता लगातार भाग रहे हैं। पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए।
12:39 PM, 02-Feb-2025
आम आदमी पार्टी पर संबित पात्रा का हमला
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म है और स्वाभाविक रूप से अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। AAP-दा की सबसे बड़ी संपदा भ्रष्टाचार है चाहे वह शराब नीति हो, दिल्ली जल बोर्ड हो या DTC बसों का घोटाला हो। इन सभी घोटालों का पर्यायवाची है AAP-दा। जमीन हड़पना और अपने नाम मासूमों की जमीनें करा लेना AAP के बड़े नेताओं का कारोबार रहा है।"
12:26 PM, 02-Feb-2025
Delhi Election:झुग्गीवासियों के लिए अरविंद केजरीवाल का संदेश
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, उनकी (भाजपा) पार्टी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है। 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया। यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई। मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार कर लेंगे। अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो वे (भाजपा) झुग्गियों को हटा देंगे। मुंबई में, उन्होंने धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी को अपने एक दोस्त को दे दिया है।"